उपमुख्यमंत्री सिंहदेव ने कार्यकर्ताओं को दिया चुनाव में जीत का मूलमंत्र… जमीन मजबूत करें कार्यकर्ता… सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचा करे जागरूक…
बिलासपुर/बेलतरा, जून, 30/2023
बूथ चलो अभियान के तहत शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव बेलतरा पहुंचे। जहां बूथ प्रभारी एवं कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उनका जोशीला स्वागत किया। महिला कार्यकर्ताओं ने टीएस सिंहदेव की आरती उतार कर उनका स्वागत किया। उप मुख्यमंत्री बनने के पश्चात जिले में उनका यह उनका पहला कार्यक्रम रहा है।

बेलतरा में उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित किया एवं आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी को जीत दिलाने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। कार्यक्रम ग्राम बेलतरा, ग्राम पौंसरा, ग्राम सेमरा, ग्राम पंचायत जलसो, ग्राम पंचायत बैमा नंगोई में आयोजित की गई थी। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि आज सभी कार्यकर्ताओं को कांग्रेस पार्टी को राज्य व केंद्र में विजयी बनाने का संकल्प लेना है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ को मजबूत करने जमीन से जुड़कर राज्य सरकार के कल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक मतदाता तक पहुंचाकर उन्हें जागरूक करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पिछली जीत के आंकड़े से और अधिक मतों से विजयी बनाने के लिए कार्य योजना बनाने को कहा ।

अगले विधानसभा चुनाव में हमारी सरकार बन रही है यह आत्मविश्वास सही है। लेकिन किसी को भी कम नहीं आना चाहिए। अति आत्मविश्वास से हमें बचना है। कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने कहा कि हमें 46 का आंकड़ा नहीं बल्कि 75 पार का आंकड़ा पार करना है। ये हम तभी कर पाएंगे जब हम अपने मतदाता भाई बहनों को अपनी सरकार का काम बताएंगे।

आयोजन के दौरान प्रदेश सचिव पंकज सिंह, महेंत्तर कश्यप ब्लॉक अध्यक्ष रतनपुर ग्रामीण, झगर राम सूर्यवंशी ब्लॉक अध्यक्ष बेलतरा , चंद्रप्रकाश बाजपेयी, रमेश कौशिक, राजेंद्र साहू, संतोष दुबे, आशीष मोनू अवस्थी, राम रतन कौशिक, रितेश शर्मा, अनिल यादव, त्रिलोकी वर्मा, दिनेश साहू, मीना सूर्यवंशी हरि साहू, टीकम सिंह, अशोक शास्त्री, बुध नाथ पैगोर, दीपक नायक, सचिन धीवर, तेज सिंह गौतम समेत बड़ी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता व महिलाएं शामिल हुई।
Author Profile
Latest entries
राजनीति05/11/2026बेलतरा में ‘राष्ट्र चिंतन’ प्रबुद्धजन संगोष्ठी का आयोजन… अजय चंद्राकर और विधायक सुशांत शुक्ला का कांग्रेस पर तीखा प्रहार… जनादेश का सम्मान लोकतंत्र की पहली शर्त, हारने पर ईवीएम को दोष देना कांग्रेस की दोहरी राजनीति : अजय चंद्राकर…
बिलासपुर03/11/2026बिलासपुर में पटवारियों ने जलाया शासन के आदेश का पुतला, आंदोलन उग्र करने की चेतावनी.. प्रदेश अध्यक्ष के निलंबन से बढ़ा आक्रोश, एक महीने से काम बंद हड़ताल पर हैं पटवारी..
प्रशासन02/11/2026छत्तीसगढ़ में पटवारियों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 50 से अधिक निलंबित… 5 हजार पटवारियों को शो-कॉज नोटिस, संघ के प्रदेश अध्यक्ष भागवत कश्यप पर भी गिरी गाज
बिलासपुर01/11/2026आस्था के महापर्व छठ की तैयारी आरम्भ, तोरवा छठ घाट पर छठ घाट समिति पूजा कार्यालय का विधिवत शुभारंभ.. 26 वर्षों से अरपा तट पर लोक आस्था का संगम बन रहा छठ महापर्व, 13 नवंबर को नहाय-खाय से शुरू होंगे अनुष्ठान..
