प्रेस क्लब के सदस्य और उनके परिजनों ने लिया मुफ्त चिकित्सा सुविधा का लाभ…
50 से अधिक पत्रकार और परिजनों ने कराया इलाज…
बिलासपुर, जुलाई, 01/2023
बिलासपुर प्रेस क्लब के सचिव इरशाद अली के प्रयास से क्लब के तमाम सदस्य एवं उनके परिजनों के लिए शनिवार को राघवेंद्र राव सभा भवन स्थित प्रेस क्लब में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर चर्म एवं हेयर रोग विशेषज्ञ डॉ मंजीत गुप्ता ने क्लब में आकर अपनी सेवाएं दी। सुबह 11:00 बजे से लेकर 12:00 बजे तक पत्रकार साथी और उनके परिजनों का पंजीयन कराया गया। इसके बाद 12:00 बजे से लेकर 1:30 बजे तक आए हुए मरीजों की यहां जांच और उनका इलाज किया गया। इस दौरान लगभग 43 से अधिक पत्रकार और उनका परिवार इलाज कराया और मुफ्त में दवाएं प्राप्त की। इसके साथ ही कई पत्रकार और उनके परिवार के लोगों ने शरीर के विभिन्न चर्म और बाल से संबंधित बीमारी को लेकर उनसे परामर्श भी प्राप्त किया।

अपोलो अस्पताल के डॉक्टर और चर्म एवं हेयर ट्रांसप्लांट सर्जन डॉ मंजीत गुप्ता ने इस अवसर पर बताया कि मौसम और खानपान की वजह से कई लोगों में चर्म रोग की शिकायतें आती हैं। बालों का झड़ना और गंजेपन के भी लोग शिकार होते हैं। सावधानी और सतर्कता के साथ साथ समय पर इलाज लेने से समस्याओं का समाधान हो सकता है। उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी हो रही है की पत्रकार साथियों ने अपने व्यस्त दिनचर्या के बीच इस शिविर में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। समय-समय पर इस तरह के शिविर की उन्होंने जरूरत बताई।

प्रेस क्लब सचिव इरशाद अली ने कहा की वर्तमान समय में पत्रकारों की भागदौड़ और अनियमित दिनचर्या की वजह से इस तरह की समस्याएं उनके शरीर में आती हैं जिसके लिए समय-समय पर चिकित्सा शिविर लगाकर उनकी और उनके परिजनों के स्वास्थ्य की जांच की जानी चाहिए जिसके लिए उन्होंने ये प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि आगे भी इसी तरह के पत्रकार हित में निर्णय लेकर काम किए जाते रहेंगे। आए हुए मरीज पत्रकारों ने भी चर्म रोग एवं बाल रोग शिविर की सराहना की। उन्होंने कहा इस तरह के चिकित्सा शिविर से उन्हें भी काम के दौरान स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिल जाता है।इस मौके पर प्रेस क्लब अध्यक्ष वीरेंद्र गहवई,उपाध्यक्ष विनीत चौहान, कोषाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ठाकुर, सह सचिव भूपेश ओझा, कार्यकारिणी सदस्य रितु साहू के अलावा बड़ी संख्या में पत्रकार और उनके परिजन यहां मौजूद रहे।

Author Profile
Latest entries
राजनीति05/11/2026बेलतरा में ‘राष्ट्र चिंतन’ प्रबुद्धजन संगोष्ठी का आयोजन… अजय चंद्राकर और विधायक सुशांत शुक्ला का कांग्रेस पर तीखा प्रहार… जनादेश का सम्मान लोकतंत्र की पहली शर्त, हारने पर ईवीएम को दोष देना कांग्रेस की दोहरी राजनीति : अजय चंद्राकर…
बिलासपुर03/11/2026बिलासपुर में पटवारियों ने जलाया शासन के आदेश का पुतला, आंदोलन उग्र करने की चेतावनी.. प्रदेश अध्यक्ष के निलंबन से बढ़ा आक्रोश, एक महीने से काम बंद हड़ताल पर हैं पटवारी..
प्रशासन02/11/2026छत्तीसगढ़ में पटवारियों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 50 से अधिक निलंबित… 5 हजार पटवारियों को शो-कॉज नोटिस, संघ के प्रदेश अध्यक्ष भागवत कश्यप पर भी गिरी गाज
बिलासपुर01/11/2026आस्था के महापर्व छठ की तैयारी आरम्भ, तोरवा छठ घाट पर छठ घाट समिति पूजा कार्यालय का विधिवत शुभारंभ.. 26 वर्षों से अरपा तट पर लोक आस्था का संगम बन रहा छठ महापर्व, 13 नवंबर को नहाय-खाय से शुरू होंगे अनुष्ठान..
