• Sun. Jul 26th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

मोदी की सभा मे शामिल होने जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की बस का एक्सीडेंट… 3 की मौत… अन्य घायल… सीएम भुपेश ने जताया दुख… सभी को 4-4 लाख की सहायता राशि की घोषणा…

मोदी की सभा मे शामिल होने जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की बस का एक्सीडेंट… 3 की मौत… अन्य घायल… सीएम भुपेश ने जताया दुख… सभी को 4-4 लाख की सहायता राशि की घोषणा…

रायपुर, बिलासपुर, 07/2023

छत्तीसगढ़ दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रायपुर में आमसभा है इस कार्यक्रम में शामिल होने प्रदेश भर से पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंच रहे है ऐसे ही अम्बिकापुर से भी भाजपा कार्यकर्ताओं की बस मोदी के कार्यक्रम में हिस्‍सा लेने के लिए राजधानी रायपुर जा रही एक बस शुक्रवार तड़के बिलासपुर के बेलतरा के पास हादसे का शिकार हो गई जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई और छह अन्‍य गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों को इलाज के लिए सिम्स लाया गया है। मौके पर जिला प्रशासन के अधिकारी पुलिस मौजूद है।

यह गंभीर दुर्घटना सुबह करीब पांच बजे हुई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हादसे पर दु:ख व्यक्त किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अम्बिकापुर से भाजपा कार्यकर्ताओं को लेकर रायपुर जा रही बस बिलासपुर के बेलतरा थाना क्षेत्र में सड़क पर खड़े एक हाइवा से टकरा गई। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई और छह लोग घायल हुए है, जिनमें से तीन की हालत गंभीर है। बस में सवार अधिकांश लोग नींद में थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर आ रहे हैं। इस मौके पर वे जहां राज्य को विकास की सौगात देने वाले है, वहीं एक जनसभा को भी संबोधित करने का कार्यक्रम है, जिसमें हिस्सा लेने पूरे प्रदेश के कार्यकर्ता रायपुर पहुंच रहे है।

मुख्यमंत्री बघेल ने ट्वीट कर कहा, ”प्रधानमंत्री की सभा में शामिल होने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को अंबिकापुर से रायपुर ले जा रही बस के बिलासपुर के समीप दुर्घटनाग्रस्त होने का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ है। दो लोगों की दु:खद मृत्यु का समाचार मिला है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति एवं उनके परिवारजनों को हिम्मत दे। हम घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं और मृतक के परिजनों को 4-4 लाख रुपये सहायता राशि देने की घोषणा करते है।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries
91 प्रतिभागियों को पछाड़ बिलासपुर की एंजेल चौकसे बनीं ‘Mrs. Alluring 2026’.. दिल्ली में आयोजित Mrs. India International Queen प्रतियोगिता में देश-विदेश की प्रतिभागियों के बीच जीता खिताब, एंजेल ने कहा, सपनों की कोई उम्र नहीं होती..
बिलासपुर के हक की आवाज़ कौन उठाएगा ?.. शहर के मुद्दों पर सदन में सन्नाटा,, पूर्व विधायक ने पूछा— आखिर क्यों मौन हैं अमर अग्रवाल ?…
एक गुंडा-एक जवान’ नीति लागू, सक्रिय बदमाशों पर रहेगी कड़ी नजर आईजी राम गोपाल गर्ग की कार्यशाला में प्रिवेंटिव पुलिसिंग पर जोर, गुंडा-निगरानी बदमाशों की सघन चेकिंग के लिए जारी हुई नई SOP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed