अलग अलग राज्य की शराब बेचते सरकंडा पुलिस ने कोचिया को रंगे हाथों पकड़ा…15 लीटर शराब और कार जप्त…
बिलासपुर, जुलाई, 19/2023
सरकंडा पुलिस ने एक शराब कोचिया को पकड़ा है जो अपनी कार में अंग्रेजी शराब रख कर बेच रहा था, पकड़े गए युवक के पास से अलग अलग राज्यो की शराब मिली है। पुलिस ने मुखबिर की सुचना पर युवक को 15 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार जिले के पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार द्वारा पूर्व में मीटिंग लेकर सभी थाना प्रभारियों को नशे के विरुद्ध संचालित निजात अभियान के तहत अवैध कार्य करने वालों कि धरपकड़ कर प्रभावी वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गए है। इस कड़ी मर थाना सरकंडा क्षेत्र मे होने वाले नशे कारोबार को रोकने तथा प्रभावी कार्यवाही करने एक टीम गठित किया गया है इस दौरान पातासाजी के टीम को मुखबिर से सूचना मिला कि राजकिशोर नगर आर्यन पब्लिक स्कूल के पास गली में एक दुकानदार अपनी कार में शराब रखकर ग्राहकों को बिक्री कर रहा हैै कि सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा तत्काल संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश प्राप्त हुए जिस पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम तत्काल मुखबीर के बताए पते पर पहुंची।

जो एक व्यक्ति अपनी कार मे बैठा मिला जो कार को बंद करके दुकान की तरफ भागने लगा जिसे पुलिस टीम के द्वारा दुकान से पकड़ा गया पूछताछ करने पर अपना नाम कमलजीत कुंदनानी निवासी राजकिशोर नगर सरकंडा बताया जिसकी बलेनो कार क्रमांक CG10AZ9269 को चेक करने पर कार में अलग अलग राज्यों की अंग्रेजी शराब मिला पूछताछ करने पर प्रारंभिक तौर पर पुलिस को गुमराह करता रहा बारीकी से पूछताछ करने पर बताया कि दिगर राज्य से शराब लाकर ग्राहकों को बिक्री कर रहा था आरोपी के कब्जे से अलग-अलग राज्यों के कुल 15 लीटर शराब किमती 10,000 रु को तथा आरोपी के द्वारा घटना में प्रयुक्त कार बलेनो क्रमांक CG10AZ9269 कुल कीमती 5,10,000 रुपए को जप्त किया गया आरोपी के विरुद्ध 34(2)आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया । आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।

नाम आरोपी..
1- कमलजीत कुंदनानी पिता ओमप्रकाश कुंदनानी
निवासीआर्यन पब्लिक स्कूल रोड गली
राजकिशोर नगर सरकंडा बिलासपुर
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़15/08/2026मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं… नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
बिलासपुर15/08/2026ध्वजारोहण के साथ पत्रकारों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस,, स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन,, समाज और राष्ट्रहित में पत्रकारिता का लिया संकल्प…
बिलासपुर14/08/2026बेलतरा विधानसभा की मातृशक्ति ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा पूरा क्षेत्र…
प्रशासन13/08/2026अवैध निर्माण पर निगम सख्त,, तीसरी मंजिल का काम रोकने भवन मालिक को नोटिस जारी… अनुमति नहीं ली तो अवैध निर्माण पर होगी तोड़ने की कार्रवाई..
