सरकण्डा पुलिस ने पकड़ा बाइक चोर गिरोह… एक नाबालिक सहित दो आरोपी गिरफ्तार… 6 बाइक जप्त…
बिलासपुर, जुलाई, 09/2023
सरकंडा पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के 2 सदस्यों को पकड़ा है गिरोह में एक नाबालिक भी शामिल है। आरोपियों के पास से 6 मोटरसाइकिल जप्त की गई है एसपी ने थाना प्रभारियों की मीटिंग लेकर जिले में हो रही चोरियों पर अंकुश लगाने एवं अवैध करोबार करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने निर्देशित किया था, जिसके परिपालन में क्षेत्र में हो रहे चोरी के रोकने तथा आरोपियों के धरपकड़ करने थाना प्रभारी सरकंडा निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता के निर्देशन में थाना सरकण्डा से एक टीम तैयार कर कार्यवाही के लिए भेजा गया था, जो टीम को पेट्रोलिंग दौरान मुखबीर से सूचना मिला कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति कपिल नगर क्षेत्र में मोटर सायकल में घूम रहे हैं और लोगों को रोक कर गाड़ी खरीदी – बिक्री के संबंध में बातचीत कर रहे हैं।
संदिग्ध व्यक्तियों को पकडने और वैधानिक कार्यवाही करने के पुलिस टीम द्वारा तत्काल मुखबीर के बताये अनुसार पते पर पहुंची जो दो संदिग्ध व्यक्ति पुलिस टीम को देख कर भागने के फिराक में थे, जिसे पुलिस टीम के द्वारा दौड़ाकर घेराबंदी कर दो व्यक्तियों को पकड़ा गया, नाम पता पूछने पर प्रारंभिक तौर पर पुलिस को गुमराह करते रहे। बारिकी से पूछताछ करने पर एक नाबालिक तथा उत्तम साहू निवासी अशोक नगर सरकण्डा बताया, जिनसे पूछताछ करने पर बताये कि दोनो थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों में घूम-घूम कर मोटर सायकल चोरी कर बेचने के लिए ग्राहक तलाश करते घूम रहे हैं, पूछताछ पर दोनों के द्वारा अलग-अलग स्थानों से कुल 6 नग मोटर सायकल चोरी करना तथा कपिल नगर के पास खाली प्लाट में झाड़ियों में छिपाकर रखना स्वीकार किया गया, जिसमें 1 नाबालिक सहित आरोपी के कब्जे से थाना सरकण्डा के अपराध क्रमांक 885 / 2023 धारा 379 भादवि में चोरी गई मोटर सायकल सहित कुल 6 नग मोटर सायकल जुमला किमती 225000/- रू. को जप्त किया गया। दोनो के विरूद्ध धारा 41 ( 14 ) जा.फौ. के तहत् कार्यवाही कर माननीय न्यायालय पेश किया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता, सउनि दिनेश तिवारी, प्र.आर. विनोद यादव, प्रमोद सिंह, संतोष सिंह, आरक्षक मिथलेश सोनी, संजीव जांगड़े, विवेक राय, राकेश यादव का विशेष योगदान रहा।
नाम आरोपी:-
1. उत्तम साहू पिता राजेन्द्र साहू उम्र 19 वर्ष निवासी अशोक नगर थाना सरकण्डा बिलासपुर ।
2. एक नाबालिक।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर16/10/2026बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
बिलासपुर15/10/2026भक्ति के पथ पर बढ़ते कदम, गाँव-गाँव में गूँज रहा माँ महामाया का जयकारा; बेलतरा की ध्वजा यात्रा बनी जनआस्था और सामाजिक समरसता का महापर्व..चौथे दिन नगौई से जलसों तक उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, खपराखोल में धुरी समाज के सामुदायिक भवन हेतु ₹20 लाख के कार्य का भूमिपूजन..
अपराध14/10/2026ऑनलाइन पेमेंट के बदले नकद देने का खेल, 45 च्वाइस सेंटर संचालकों से 25 लाख की धोखाधड़ी.. QR कोड बना ठगी का हथियार, रायपुर के दो आरोपी गिरफ्तार..
