डॉ कृष्णमूर्ति बांधी (Dr. Bandhi) ने सूर्यवंशी समाज के साथ मनाया राज्य स्थापना दिवस, कहा- मतदान आपको देता है अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने की भावना
बिलासपुर/मस्तूरी, 02/2023
मस्तूरी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी Dr. Bandhi ने बुधवार को राज्य स्थापना दिवस गतौरा में सूर्यवंशी समाज के बीच मनाया। इस अवसर पर सूर्यवंशी समाज ने डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी को जीताने का संकल्प लिया। सूर्यवंशी समाज को संबोधित करते हुए डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी Dr. Bandhi ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई ने छत्तीसगढ़ राज्य की सौगात दी थी, जबकि वे जानते थे कि पृथक राज्य बनने के बाद छत्तीसगढ़ में उस वक्त भाजपा की सरकार नहीं बनेगी, लेकिन राजनीतिक स्वार्थ से परे जाकर उन्होंने छत्तीसगढ़ के अभूतपूर्व विकास के लिए यह निर्णय लिया और आज मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों के समक्ष भी वैसा ही एक बड़ा फैसला लेने का अवसर है। जब क्षेत्र के विकास के लिए, स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी Narendra Modi के सपने को पूरा करने के लिए मस्तूरी से भाजपा प्रत्याशी को जिताकर राज्य में भाजपा सरकार बनाने की जिम्मेदारी है। समाज द्वारा दिए गए सम्मान से अभिभूत डॉक्टर बांधी Dr. Bandhi ने कहा कि समाज का यह स्नेह उनके लिए किसी धरोहर से काम नहीं है। डॉ. बांधी ने आगे कहा कि आज जिस तरह से सूर्यवंशी समाज ने डॉक्टर बांधी और भाजपा की जीत का संकल्प लिया, उससे एक नई परंपरा का आरंभ हुआ है।

डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी Dr. Bandhi जिन बूथों में कमजोर माने जाते थे, उन बूथों में भी सूर्यवंशी समाज के आशीर्वाद से बढ़त मिलने की बात उन्होंने कही। डॉक्टर बांधी ने ने कहा कि अगर द्विपक्षीय सहयोग मजबूत होगा तो इससे समाज के साथ संबंध भी प्रगाढ़ होंगे। उन्होंने सूर्यवंशी समाज की राजनीति में भागीदारी सुनिश्चित करते हुए कहा कि यही संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का भी सपना था। वे चाहते थे कि समाज के हाशिये पर मौजूद व्यक्ति भी राजनीति में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें क्योंकि इससे ही देश और दुनिया में बदलाव संभव होगा। डॉक्टर बांधी Dr. Bandhi ने सूर्यवंशी समाज से कहा कि जब आप किसी प्रत्याशी को वोट देकर उसे जिताते हैं तो आपको भी अपने अधिकार पाने और अधिकारों की बात करने का हक स्वयं मिल जाता है ।उन्होंने कहा कि अगर आपके वोट से मैं जीत कर आता हूं तो फिर आप आदेश देखकर मुझे अपने लिए कार्य करा सकते हैं और यही विश्वास चुनाव में सुदृढ़ करना है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र राठौड़, पूर्व सरपंच नरेंद्र वस्त्रकर ,प्रभारी यदुरम साहू, महामंत्री राधेश्याम मिश्रा, सूर्यवंशी समाज के अध्यक्ष सियाराम रत्नाकर, राजकुमार बर्मन,चंद्रशेखर सूर्यवंशी, नरेंद्र, तिलक राम बर्मन , धनीराम टेबर, संत राम बर्मन, ईश्वर , जे के बर्मन, सूर्यकुमार ,अरुण टेम्बर आदि मौजूद रहे।

Author Profile
Latest entries
बिलासपुर08/09/2026स्मार्ट मीटर और महंगी बिजली के खिलाफ कांग्रेस का अभियान तेज बिलासपुर में जिला कांग्रेस की बैठक, वार्ड-पंचायत स्तर पर शिकायत फॉर्म भरवाने की प्रक्रिया जल्द पूरी करने पर जोर
बिलासपुर08/09/202612 से 16 घंटे की ड्यूटी, आराम भी नहीं… सुरक्षा के सवाल पर रेलवे रनिंग स्टाफ का अनिश्चितकालीन धरना…
बिलासपुर08/09/2026बेलतरा में साय-साय विकास, ₹1.56 करोड़ के 20 कार्य मंजूर… साय सरकार में विकास की रफ्तार से बदल रहा बेलतरा, विधायक सुशांत शुक्ला के प्रयासों से गांवों को मिली बड़ी सौगात…
बिलासपुर07/09/2026मुख्यमंत्री की मौजूदगी में बहतराई स्टेडियम में गूंजा तीजा तिहार का उल्लास,, बेलतरा महोत्सव के लिए 30 लाख देने की घोषणा,, छत्तीसगढ़ी संस्कृति और नारी शक्ति का दिखा भव्य संगम
