5 साल में शहर बर्बाद का झूठा प्रलाप… अमर अपने 15 साल के कार्यकाल में शहर बर्बादी के इतिहास का जिक्र नहीं करते : शैलेष पांडे…
बिलासपुर, नवंबर, 04/2023
पूर्व मंत्री और भाजपा प्रत्यासी सेठ अमर अग्रवाल बार-बार 5 साल क्या किए और शहर को 5 साल में बर्बाद कर दिए का झूठा प्रलाप करते हुए अपने 15 साल के कार्यकाल में बिलासपुर शहर के बर्बादी का इतिहास जो उन्होंने लिखा उसका वे कोई जिक्र तक नहीं करते 15 साल तक बिलासपुर की छाती पर बैठकर सेठ अमर अग्रवाल ने जो मूंग दले है उसे शहर की जनता ने भोगा है ।
विधायक और बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी शैलेष पांडेय ने उक्त बयान जारी करते हुए कहा है कि असफल सिवरेज परियोजना जिसे अमर अग्रवाल अपना ड्रीम प्रोजेक्ट बताते रहे है ,को शरहरवासी आज भी भोग रहे है।सिवरेज की खुदाई को भरने के लिए अरपा नदी से बेहिसाब रेत का उत्खनन करवा अरपा नदी की छाती को छलनी करवा देने वाले सेठ अमर अग्रवाल रेत माफियाओं को संरक्षण देते रहे है ।सिवरेज के नाम पर हजारों ट्रक रेत किस निर्माणाधीन कालोनी में जाता था यह पूरे शहरवासियों को पता है लेकिन सेठ के गुर्गों के आतंक के कारण कोई विरोध नहीं कर पाता था ।हिम्मत है तो अपने नाम के उल्टा नाम वाले तमाम प्रोजेक्ट की सच्चाई का भी खुलासा वे कर दें ।सिवरेज की खुदाई और पटाई में सेठ जी के संरक्षण के चलते जो घोर लापरवाही बरती गई उसका खामियाजा आज भी शहरवासी भोग रहे है।
सड़कों की कई बार मरम्मत के बाद भी सड़कें आज भी धंस रही है। सिवरेज के नाम पर 8 सौ करोड़ की बंदरबांट कर शहरवासियों की आखों में धूल झोंक कर फिर से मिस्टर क्लीन बनकर जनता के सामने सेठ जी पहुंच गए है।बहरूपिया भेष बदलकर गली गली घुमरहे है जनता इनके झांसे में नही आने वाली है।इनके आतंक और दुर्व्यवहार से जनता,व्यापारी,अधिकारी,कर्मचारी सब पीड़ित रहे है और आज वे इन्ही पीड़ितों के पास पहुंचकर घड़ियाली आंसू बहा रहे है मगर अब सारे पीड़ित 15 साल पुराने दुखद समय की ओर फिर से लौटना नही चाहते बल्कि 5 साल पहले जो इतिहास रचे थे उसको आगे बढ़ाने का संकल्प ले चुके है।ताकि स्वर्णिम बिलासपुर और सभी क्षेत्रों में विकसित बिलासपुर की नींव रखने की दिशा में आगे बढ़ सकें ।
Author Profile
Latest entries
राजनीति06/06/2026ब्रेकिंग: NEET पेपर लीक विवाद पर NSUI घेराव के बाद बवाल,, कई कांग्रेस–NSUI नेताओं पर FIR दर्ज… बलवा, अवैध जाम और पुलिस से धक्का-मुक्की के आरोप, विधायक देवेंद्र यादव के आरोपों पर भी विवाद गरमाया…
बिलासपुर06/06/2026ज्वैलरी पार्क की दिशा में बड़ा कदम, रायपुर में CSIDC अध्यक्ष से सराफा एसोसिएशन की महत्वपूर्ण भेंट… 28 जून को होने वाले सराफा महासम्मेलन में होंगे शामिल…
बिलासपुर05/06/2026तालाब में नहाने गये सगे भाइयों की डूबने से मौत… हृदयविदारक हादसे ने पूरे गांव को किया गमगीन…
बिलासपुर05/06/2026विश्व पर्यावरण दिवस पर सरकंडा थाना परिसर में वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प…
