भाजपा के जन घोषणा पत्र को लेकर कांग्रेस विधायक ने साधा निशाना…
15 साल प्रदेश में भाजपा की सरकार थी तब अरपा पार को पूर्व मंत्री ने अलग नगर निगम क्यों नहीं बनाया : शैलेश
गरीबों के मकान का पैसे भाजपा ने रोका,अरपा में बैराज बनाने का काम कांग्रेस ने किया, जनता को बरगलाने वाला भाजपा का घोषणा पत्र…
बिलासपुर, नवंबर, 05/2023
भाजपा के बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र के जन घोषणा पत्र को लेकर विधायक शैलेश पांडे ने कहा है कि 15 साल तक भाजपा शासन काल में पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल को अरपा पार को नया नगर निगम बनाने की याद नहीं आई अब जब चुनाव करीब है और एक हफ्ते बाद मतदान होना है तो भाजपा उम्मीदवार बिलासपुर विधानसभा मे एजुकेशन हब बनाने, महानगर तक हवाई सेवा शुरू करने तथा गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास देने की बात कर रहे हैं केंद्र में भाजपा की सरकार है । पिछले 5 साल से महानगर तक हवाई सेवा के लिए बिलासपुर के लोग संघर्ष कर रहे हैं। लेकिन अभी तक केंद्र में बैठी भाजपा की सरकार ने देश के महानगर से बिलासपुर की हवाई सेवा को नहीं जोड़ा । कांग्रेस उम्मीदवार शैलेश पांडे ने पूर्व मंत्री के जन घोषणा पत्र को लेकर कहा है कि गरीबो के मकान आवंटन का काम केंद्र की भाजपा की सरकार ने रोका है । केंद्र ने पैसा नहीं दिया इसलिए गरीबों का मकान नहीं बन पाया ।

हमारे मुख्यमंत्री ने तो गरीबो के खाते में मकान बनाने के लिए पैसा भी दे दिया है। 15 साल तक भाजपा बिलासपुर को ब्रिगेड सिटी नहीं बनाया। रविी पांडे ने कहा है कि अरपा नदी को संवारने का काम कांग्रेस ने शुरू कर दिया है तब आज भाजपा को अरपा नदी में डेम की याद आ रही है । उन्होंने कहा कि अरपा पार को नया नगर निगम बनाने की तैयारी तो हमने की है। सबसे पहले कांग्रेस विधायक होने के नाते सरकंडा क्षेत्र की जनता की मांग के रूप हमने नया नगर निगम बनाने की बात कही थी । 15 साल भाजपा ने शहर की यातायात व्यवस्था को नहीं सुधारा ।
वार्डों में चिकित्सालय नहीं खोले और ना ही भाजपा शासन काल में छात्रावास खुला । अब चुनाव के लिए पूर्व मंत्री वोट बटोरने के लिए जन घोषणा पत्र जारी कर रहे हैं। शहर की जनता भाजपा के बहकावे में नहीं आएगी। शैलेश पांडे ने जन घोषणा पत्र को भाजपा का शिगुफा बताते हुए कहा है कि एक बार फिर भाजपा ने शहर की जनता को धोखा देने के लिए यह घोषणा पत्र जारी किया है । पूर्व मंत्री को शहर की जनता ने पहले ही नकार दिया है। अब प्रदेश में फिर से कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है और बिलासपुर की जनता भाजपा के बहकावे में नहीं आएगी और कांग्रेस को ही शहर की जनता का आशीर्वाद मिलेगा । शहर की जनता के मांग के अनुरूप हम शहर का संमुचित विकास करेंगे।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर08/09/2026स्मार्ट मीटर और महंगी बिजली के खिलाफ कांग्रेस का अभियान तेज बिलासपुर में जिला कांग्रेस की बैठक, वार्ड-पंचायत स्तर पर शिकायत फॉर्म भरवाने की प्रक्रिया जल्द पूरी करने पर जोर
बिलासपुर08/09/202612 से 16 घंटे की ड्यूटी, आराम भी नहीं… सुरक्षा के सवाल पर रेलवे रनिंग स्टाफ का अनिश्चितकालीन धरना…
बिलासपुर08/09/2026बेलतरा में साय-साय विकास, ₹1.56 करोड़ के 20 कार्य मंजूर… साय सरकार में विकास की रफ्तार से बदल रहा बेलतरा, विधायक सुशांत शुक्ला के प्रयासों से गांवों को मिली बड़ी सौगात…
बिलासपुर07/09/2026मुख्यमंत्री की मौजूदगी में बहतराई स्टेडियम में गूंजा तीजा तिहार का उल्लास,, बेलतरा महोत्सव के लिए 30 लाख देने की घोषणा,, छत्तीसगढ़ी संस्कृति और नारी शक्ति का दिखा भव्य संगम
