“फ्रेंड्स स्पोर्टिंग क्लब” की ओर से आयोजित BSP— CUP 2024 क्रिकेट टूर्नामेंट में शामिल हुए एसपी, समाजसेवी और अध्यक्ष…. पहले दिन ACC बिलासपुर,आयन्स इलेवन और चैम्पियन इलेवन ने मारी बाजी….
बिलासपुर, फरवरी, 22/2024
बिलासपुर के “राजा रघुराज सिंह स्टेडियम” में “फ्रेंड्स स्पोर्टिंग क्लब” की ओर से आयोजित BSP— CUP 2024 क्रिकेट टूर्नामेंट कार्यक्रम में बिलासपुर जिले के एसपी रजनेश सिंह ,समाजसेवी प्रवीण झा,बिलासपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष इरशाद अली शामिल हुए। दरसल पांच दिवसीय फ्लड लाइट क्रिकेट प्रतियोगिता में शुभारम्भ अवसर पर पहुंचे अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया उसके बाद टॉस करवाकर मैच शुरू कराया इस मौके पर पहुंचे एसपी रजनेश सिंह ने कहा की खेल जीवन से जुडी हुई कहानी है जो तन और मन को स्वस्थ रखती है यही नहीं क्रिकेट तो आज के समय का पसंदीदा खेल बन चुका है जिसके लिए इंसान खाना पीना तक भूल जाता है लोग बड़े उत्साह और जूनून के साथ क्रिकेट मैच का आनंद लेते है और इस बार का यह क्रिकेट मैच बिलासपुर का नाम रोशन करेगा क्योंकि यह अद्भुत और बेहद शानदार मैच रहा जिसकी जितनी तारीफ की जाए कम है।

वही समाजसेवी प्रवीण झा ने कहा की क्रिकेट में खेल रहे खिलाड़ियों को देख कर आज मुझे अपने बचपन के सफर की याद आ गई। बिलासपुर के सभी उत्कृष्ठ खिलाड़ियों को मैं शुभकामनाएं देता हूं और प्रभु से प्रार्थना करता हूं कि सभी खिलाड़ी अपने माता पिता और बिलासपुर का नाम आगे बढ़ाए।जीवन में हर इंसान को किसी न किसी खेल में भाग लेकर खेल जरूर खेलना चाहिए क्योंकि यह जीवन के लिए महत्वपूर्ण होता है।

इधर बिलासपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष इरशाद अली ने कहा की निश्चित ही फ्रेंड स्पोर्टिंग क्लब ने खिलाड़ियों को खेलने का अवसर दिया है और इसी बहाने लोगो को अपने खेल का जौहर दिखाने का मौका मिलेगा रात्रिकालीन मैच का अपना अलग मजा है जिसके लोग बेसब्री से इन्तजार करते है।
वही सराफा एसोसियेशन के अध्यक्ष कमल सोनी ने कहा की क्रिकेट तो लोगो के खून में है लोग बिना क्रिकेट देखे रह नहीं सकते यही कारण है की क्रिकेट के लिए लोग अपना ससमय निकाल लेते है। इस अवसर पर फ्रेंडस क्लब की टीम और अन्य लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

आपको बता दे 8 ओवर के इस मैच में पहले दिन पहला मैच आयन्स इलेवन और रेनिगेट्स के बीच हुआ जिसमे आयन्स इलेवन ने बाजी मारी इसी तरह दुसरा मैच ACC बिलासपुर और जय स्पोर्टिंग के बीच हुआ जिसमे ACC बिलासपुर ने बाजी मारी और तीसरा मैच चैम्पियन इलेवन और बिलासपुर पुलिस इलेवन के बीच मुकाबला हुआ जिसमे
चैम्पियन इलेवन ने बाजी मारी।

Author Profile
Latest entries
बिलासपुर26/10/2026उल्टा चलो बिलासपुर में अनोखा प्रदर्शन.. सात साल के संघर्ष के बाद भी हवाई सुविधाएं अधूरी, हवाई सुविधा संघर्ष समिति ने निकाला उल्टा मार्च..
बिलासपुर25/10/2026बिलासपुर में बदहाल सड़क को लेकर चक्काजाम, सड़क पर उतरे मोहल्लेवासी.. धूल के गुबार और गड्ढों से रहवासी बेहाल… भूमिपूजन के 6 महीने बाद भी सड़क निर्माण शुरू नहीं..
बिलासपुर24/10/2026बिलासपुर के शिव मेडिसिटी हॉस्पिटल में महिला की मौत के बाद परिजनों के गंभीर आरोप.. इंजेक्शन के ओवरडोज के बाद बिगड़ी महिला की हालत ? परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप…
बिलासपुर24/10/2026लोकल तड़का 4.0 का आयोजन 25 अक्टूबर को.. स्वाद, मनोरंजन और समाज सेवा का अनूठा संगम..
