इलाज के बदले मांगे थे रूपए… वायरल वीडियो के बाद
आयुर्वेद महाविद्यालय के रीडर डॉ. सिंह को शो कॉज नोटिस…
बिलासपुर, जुलाई, 31/2024
स्थानीय शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय के शल्य तंत्र विभाग के रीडर डॉ. बृजेश सिंह को शो कॉज नोटिस जारी किया गया है। सोशल मीडिया में मरीज से इलाज के बदले में रूपये मांगे जाने संबंधी वायरल वीडियों के आधार पर संचालक आयुष, रायपुर ने उन्हें नोटिस जारी किया है। डॉ. सिंह से एक सप्ताह में नोटिस का जवाब तलब किया गया है। जारी नोटिस के अनुसार डॉ. सिंह ने इलाज कराने आये मरीज से 3 हजार रूपये की मांग की है। जबकि अस्पताल में मरीजों के लिए निःशुल्क इलाज की राज्य सरकार ने व्यवस्था की है।
मरीजों से रकम की मांग करना कर्तव्य के प्रति अनुशासनहीनता, कदाचरण एवं घोर लापरवाही को दर्शाता है। साथ ही आपका यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के विभिन्न नियमों के विपरित भी है। अतः क्यों न आपके विरूद्ध छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के अंतर्गत अनुशासनात्मक कार्रवाई किया जाये। पत्र प्राप्ति के 7 दिवस में अपना तथ्यात्मक जवाब दस्तावेज सहित नियंत्रण अधिकारी के माध्यम से प्रस्तुत करें। समय-सीमा पर अथवा समाधान कारक जवाब नहीं पाये जाने पर नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Author Profile
Latest entries
राजनीति12/09/2026तारा कोल ब्लॉक पर दीपक बैज का भाजपा सरकार पर हमला: बोले- जंगल काटकर पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने की साजिश, आवंटन रद्द करे सरकार… संगठन सृजन अभियान के समापन पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने साधा निशाना, कहा- जनता के मुद्दों पर अर्जुन की तरह लक्ष्य साधकर लड़ेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता
Uncategorized12/09/2026बिना नक्शा पास कराए तान दी तीसरी मंजिल, अवैध निर्माण के साथ अवैध कब्जा और होर्डिंग्स भी… निगम सिर्फ नोटिस तक सीमित…
बिलासपुर11/09/2026सेल्फी का शौक पड़ा भारी, एक को बचाने नदी में कूदे दो छात्र, तेज बहाव में तीनों लापता, हसदेव नदी में पिकनिक मनाने पहुंचे थे 8 छात्र-छात्राएं, तलाश जारी…
बिलासपुर08/09/2026स्मार्ट मीटर और महंगी बिजली के खिलाफ कांग्रेस का अभियान तेज बिलासपुर में जिला कांग्रेस की बैठक, वार्ड-पंचायत स्तर पर शिकायत फॉर्म भरवाने की प्रक्रिया जल्द पूरी करने पर जोर
