बिलासपुर, मई, 22/2025
जमीन विवाद में खूनी संघर्ष… एक की मौत… 2 संदेही पकड़ाए…
जमीन विवाद में एक बार फिर परिवार के बीच खूनी संघर्ष हुआ है जिसमें जमकर मारपीट हुई है इस घटना के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीं परिवार की महिला सहित 5 लोग गंभीर हालत में है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने इस मामले 2 लोगों को गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रही है।
बिलासपुर के सिरगिट्टी इलाके में एक बार फिर जमीन को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई जिसमें एक युवक की सिम्स अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई । मिली जानकारी के अनुसार हरदी कला टोला में यह खूनी संघर्ष की वारदात रात को करीब 11 बजे के आसपास हुई है जहां साहू परिवार के बीच पैतृक जमीन और कब्जे को लेकर विवाद चल रहा था । जिसके बाद बीती रात विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और एक पक्ष ने लाठी डंडों और सब्बल से दूसरे परिवार के बच्चों महिलाओं सहित कई लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया । इस हमले में करीब 4 से पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिसमें एक गर्भवती महिला भी बताई जा रही है । वहीं इलाज के दौरान गंभीर रूप से घायल युवक की मौत हो गई है ।

इस मामले में पुलिस ने कुछ संदेहियों को गिरफ्तार भी कर लिया जिनसे फिलहाल पूछताछ जारी है बताया जा रहा है कि यह जमीन विवाद का मामला थाने भी पहुंचा था लेकिन पुलिस ने इसे गभीरता से नहीं लिया जिसके बाद यह घटना हुई और एक युवक की मौत हो गई । फिलहाल पुलिस आरोपियों और संदेहियों से पूछताछ में जुटी हुई है । मिली जानकारी के अनुसार जिस वक्त यह घटना हुई दोनों पक्ष शराब के नशे में थे और नशे में हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया । वहीं मृतक के परिजनों का आरोप है कि इस मामले में पुलिस ने विवाद को निपटाने के लिए उनसे पैसों की मांग भी की थी । इस मामले में एक पक्ष द्वारा थाने में शिकायत भी दर्ज करवाई गई थी ।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर08/09/2026स्मार्ट मीटर और महंगी बिजली के खिलाफ कांग्रेस का अभियान तेज बिलासपुर में जिला कांग्रेस की बैठक, वार्ड-पंचायत स्तर पर शिकायत फॉर्म भरवाने की प्रक्रिया जल्द पूरी करने पर जोर
बिलासपुर08/09/202612 से 16 घंटे की ड्यूटी, आराम भी नहीं… सुरक्षा के सवाल पर रेलवे रनिंग स्टाफ का अनिश्चितकालीन धरना…
बिलासपुर08/09/2026बेलतरा में साय-साय विकास, ₹1.56 करोड़ के 20 कार्य मंजूर… साय सरकार में विकास की रफ्तार से बदल रहा बेलतरा, विधायक सुशांत शुक्ला के प्रयासों से गांवों को मिली बड़ी सौगात…
बिलासपुर07/09/2026मुख्यमंत्री की मौजूदगी में बहतराई स्टेडियम में गूंजा तीजा तिहार का उल्लास,, बेलतरा महोत्सव के लिए 30 लाख देने की घोषणा,, छत्तीसगढ़ी संस्कृति और नारी शक्ति का दिखा भव्य संगम
