बिलासपुर, अगस्त, 16/2025
दोस्ती के नाम पर धोखा : मोबाइल के लिए मासूम की हत्या… पुलिस ने हत्यारे को पकड़ा…
बिलासपुर/रतनपुर। रतनपुर थाना क्षेत्र के भरारी गांव में नाबालिग बालक की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मृतक के ही दोस्त को गिरफ्तार किया है, जिसने मोबाइल फोन लूटने की नीयत से अपने मित्र की गला घोंटकर हत्या कर दी।
प्रार्थी धनंजय सूर्यवंशी ने 1 अगस्त को थाना रतनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका नाबालिग भतीजा 31 जुलाई की शाम 4:30 बजे घर से बिना बताए कहीं चला गया है। बच्चा अपने साथ मोबाइल फोन भी ले गया था। परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपहरण का अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।
थाना प्रभारी नरेश कुमार चौहान के नेतृत्व में टीम गठित कर हर संभावित स्थान पर पूछताछ की गई और तकनीकी साक्ष्यों का सहारा लिया गया। मोबाइल लोकेशन की ट्रैकिंग के आधार पर पुलिस ने खोजबीन की, तब ग्राम भरारी के स्कूल के बंद पड़े कमरे में नाबालिग का शव बरामद हुआ।

युवक ने कबूला गुनाह
पुलिस ने मृतक के दोस्तों से पूछताछ की, तब पता चला कि उसका दोस्त छत्रपाल सूर्यवंशी (19 वर्ष, निवासी भरारी, थाना रतनपुर) मृतक के मोबाइल पर नजर गड़ाए हुए था। तकनीकी इंटेलिजेंस की मदद से संदेही को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने बताया कि उसके पास मोबाइल नहीं था और वह गेम खेलने के लिए फोन चाहता था। इसी कारण उसने मृतक से मोबाइल हथियाने की नीयत से उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी।
पुलिस की बड़ी सफलता
आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त सबूत मिलने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। इस पूरे मामले के पर्दाफाश में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार चौहान, उपनिरीक्षक मेलाराम कठौतिया, कमलेश बंजारे, प्रधान आरक्षक बलदेव सिंह, देवानंद चंद्राकर, आकाश डोंगरे एवं धनराज कुम्भकार की अहम भूमिका रही।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized21/10/2026दो दिवसीय प्रवास पर 22 अक्टूबर को बिलासपुर पहुंचेंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत
बिलासपुर21/10/2026बिलासपुर के अनमोल झा को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी, भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति में मिली जगह, वर्षों की संगठनात्मक मेहनत और समर्पण को मिला बड़ा सम्मान..
राजनीति20/10/2026बिलासपुर में साइंस कॉलेज मैदान में 24 लाख के रावण दहन पर बवाल ! निगम और बेलतरा विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी.. अरपांचल लोक मंच ने मैदान के बाहर रावण जलाकर जताया विरोध
अपराध19/10/2026बिलासपुर में बीजेपी पार्षद बंधु मौर्य की घेरकर पिटाई, CCTV में कैद हुई मारपीट की वारदात
