बिलासपुर, अगस्त 18/2025
अवकाश के दिन भी आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 05 शराब तस्कर सलाखों के पीछे, 58 लीटर अवैध शराब जप्त…
बिलासपुर। कलेक्टर बिलासपुर के सख्त निर्देश एवं प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी जिला बिलासपुर के मार्गदर्शन में रविवार के अवकाश दिवस पर भी आबकारी विभाग सक्रिय रहा। जिले के विभिन्न आबकारी वृत्त प्रभारियों ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर कुल 58 लीटर महुआ शराब जप्त की तथा 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

कोटा एवं तखतपुर वृत्त : सोनबंधा में सेवक अनंत एवं गौतम बंजारे से 10-10 लीटर महुआ शराब जब्त।
सीपत वृत्त : बसहा के अमित उईके से 12 लीटर तथा उच्चभिट्टी के पुरुषोत्तम राज से 16 लीटर महुआ शराब जब्त।
मस्तूरी वृत्त : सुकुलकारी के तिलक महिलांगे से 9.5 लीटर महुआ शराब बरामद।
सभी आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के अंतर्गत गैर-जमानती प्रकरण दर्ज कर उन्हें जेल दाखिल किया गया।

इस माह की अब तक की बड़ी जप्ती
सूरज कुमार लोनिया (गुटकू, तखतपुर) से 9 लीटर
शेख यासीम (दीपूपारा, तारबाहार) से 8.28 लीटर
महेंद्र कुमार रात्रे (लोकबंद, कोटा) से 10 लीटर
राहुल केवट (सेलर, सीपत) से 9.5 लीटर
सुरेश मरावी (पोंडी, सिरगिट्टी) से 30 लीटर एवं 105 किलो लहान
भीरगू (कोसमडीह, मस्तूरी) से 7.5 लीटर
पुष्पा वर्मा (गनियारी, तखतपुर) से 29 लीटर
अब तक की कार्रवाई में कुल 12 आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है।
इस कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक धर्मेंद्र शुक्ला, ऐश्वर्या मिंज, भूपेंद्र जामडे, बोधसाय राठिया, दिनेश ध्रुव, वेद प्रकाश नेताम, पोखराज शांडिल्य एवं उनकी टीम का सराहनीय सहयोग रहा।

Author Profile
Latest entries
बिलासपुर04/09/2026केंद्रीय जेल में कृष्ण जन्माष्टमी पर गूंजे भजन, बंदियों ने उत्साह से फोड़ी मटकी विधायक अमर अग्रवाल ने बंदियों को दिया श्रीकृष्ण के आदर्शों पर चलने का संदेश
अपराध03/09/2026बिलासपुर में सनसनीखेज वारदात,, आरपीएफ कॉलोनी में सुपरवाइजर की हत्या,, रेलवे स्टेशन की सुरक्षा पर उठे सवाल,, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस…
प्रशासन29/08/2026बिलासपुर सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 144 लागू,, बिना अनुमति सभा-जुलूस पर रोक.. उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई..
Uncategorized28/08/2026खपरगंज में दो पक्ष भिड़े,, जमकर पथराव से मचा हड़कंप मारपीट के बाद बढ़ा विवाद,, नारेबाजी से तनाव,, एसएसपी-कलेक्टर समेत आला अधिकारी मौके पर,, भारी पुलिस बल तैनात…
