बिलासपुर,अप्रैल, 22/2026
आधी रात छापा: शहर में चल रही कच्ची शराब की फैक्ट्री पर आबकारी का बड़ा वार, 3 तस्कर गिरफ्तार…
बिलासपुर। शहर में अवैध नशे के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए आबकारी विभाग ने देर रात बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। मुखबिर की पुख्ता सूचना और उच्च अधिकारियों के निर्देश पर चकरभाठा-बोदरी क्षेत्र में छापा मारकर कच्ची शराब बनाने वाले तीन आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।
आबकारी विभाग की बिल्हा टीम ने 21 अप्रैल की अल सुबह बोदरी के वर्मा मोहल्ला में दबिश दी। छापेमारी के दौरान राजकुमार वर्मा, विवेक वर्मा और संतु वर्मा के घरों में अवैध शराब बनाने की भट्टियां संचालित पाई गईं। टीम ने मौके से बड़ी मात्रा में महुआ शराब और लाहन जब्त किया।
कार्रवाई में राजकुमार वर्मा के कब्जे से 80 लीटर महुआ शराब और 90 किलो लाहन, संतु वर्मा से 70 लीटर कच्ची शराब व 75 किलो महुआ, जबकि विवेक वर्मा के घर से 80 लीटर शराब, 60 किलो लाहन सहित शराब बनाने के उपकरण जब्त किए गए।
तीनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)क/च, 34(2) और 59(क) के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व सहायक जिला आबकारी अधिकारी छवि पटेल ने किया। टीम में उपनिरीक्षक भूपेंद्र जामडे, मुख्य आरक्षक अनिल पांडे, आरक्षक राहुल दुबे, मुन्नी देवांगन, दिशा लहरे और वाहन चालक संदीप खल्खो की अहम भूमिका रही। जिले में अवैध शराब और नशाखोरी के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। हाल ही में चकरभाठा और तखतपुर क्षेत्र में भी कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर21/08/2026हाईकोर्ट, कॉलेज और कॉलोनियों से एयरपोर्ट तक ई-बस की कनेक्टिविटी की पहल… बोदरी प्रेसिडेंट इन काउंसिल के सदस्यों की मांग पर कलेक्टर का भरोसा, एयरपोर्ट तक बढ़ेगी ई-बस सेवा…
प्रशासन20/08/2026बेलतरा के विकास को मिली ₹10.82 करोड़ की सौगात, कॉलेज भवन से लेकर मुक्तिधाम तक विकास कार्यों को मिली स्वीकृति… घोषणाओं से आगे बढ़ कार्यों को प्रशासनिक मंजूरी…
बिलासपुर19/08/2026निगम के नोटिस के बाद भी नहीं थमा अवैध निर्माण,, दाऊ श्री मेडिकल में तीसरी मंजिल का निर्माण जारी.. नियमों की अनदेखी का आरोप…
बिलासपुर18/08/2026बिलासपुर के बाल संप्रेक्षण गृह में फिर सुरक्षा पर सवाल,, नाबालिग किशोर ने बाथरूम में फांसी लगाकर दी जान…
