बिलासपुर, अप्रैल, 29/2026
सरकंडा में आधी रात हंगामा,, मामूली विवाद में जानलेवा हमला,, 7 नाबालिग समेत 10 आरोपी गिरफ्तार…
बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां नाली में पेशाब करने की बात को लेकर हुए झगड़े में 10 लोगों ने मिलकर एक युवक और उसके साथियों पर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों और 7 अपचारी बालकों को पकड़ने में सफलता हासिल की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रभात चौक चिंगराजपारा निवासी सनत सारथी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 25 अप्रैल की रात करीब 12 बजे वह खाना खाने के बाद मोहल्ले में टहल रहा था। इसी दौरान विक्की अहिरवार और उसके साथियों ने नाली में पेशाब करने की बात को लेकर विवाद शुरू कर दिया। आरोपियों ने गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी और फिर चाकू, डंडे व हाथ-मुक्कों से हमला कर दिया।
हमले में सनत सारथी के सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं। बीच-बचाव करने पहुंचे रेखा सारथी, बेटू विश्वकर्मा, सोनी सिंह ठाकुर और तिलक दास मानिकपुरी को भी आरोपियों ने नहीं छोड़ा और उनके साथ भी मारपीट की, जिससे सभी को विभिन्न हिस्सों में चोटें आईं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए सरकंडा पुलिस ने थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के नेतृत्व में टीम गठित कर जांच शुरू की। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसमें करीब 15 लोग मुंह ढककर मारपीट करते नजर आए। जांच के बाद कुल 10 आरोपियों की पहचान की गई।
पुलिस ने आरोपी शैलेन्द्र रावत उर्फ बांडिया (22), दीपक निषाद उर्फ बुटु (21) और दुर्गेश अहिरवार उर्फ सीनातान (19) को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं 7 अपचारी बालकों को भी हिरासत में लिया गया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू और डंडे बरामद किए गए है।
Author Profile
Latest entries
राजनीति06/10/2026आयोजन में अरपांचल याद, विकास में क्यों भुला दिया ?अलग नगर निगम की मांग पर चुप्पी क्यों साधे है जिम्मेदार ? बारिश में जलभराव, सालों से विकास का इंतजार… अरपांचल को अलग नगर निगम कब ?… विजय केशरवानी !
बिलासपुर05/10/2026गांजा तस्करी मामले के बाद अब आय से अधिक संपत्ति का केस, बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर पर ACB का शिकंजा..
अपराध04/10/2026गैस मीटर विवाद में Eden Court निवासी धीरज पर जातिसूचक टिप्पणी, अभद्र व्यवहार और धमकी देने का आरोप ग्रीन सर्विस के सुपरवाइजर ने थाना अजाक में शिकायत देकर SC/ST एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की
राजनीति04/10/2026बेलतरा में सियासी घमासान: विधायक पर कथित दबाव और बदले की राजनीति के आरोप, 13 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय घेरेंगे जनप्रतिनिधि
