बिलासपुर, अप्रैल, 30/2026
महिला आरक्षण पर निगम में गरजी राजनीति,, कांग्रेस का वॉकआउट,, भाजपा ने काले कपड़ों में जताया विरोध…
बिलासपुर। नगर निगम में गुरुवार को महिला आरक्षण मुद्दे पर बुलाए गए विशेष सदन ने सियासी टकराव का रूप ले लिया। सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही नेता प्रतिपक्ष सहित कांग्रेस पार्षदों ने 33% महिला आरक्षण को लेकर प्रस्तावित चर्चा पर सवाल उठाते हुए जोरदार विरोध किया और वॉकआउट कर दिया।
कांग्रेस पार्षदों का कहना था कि वर्ष 2023 में ही लोकसभा और राज्यसभा में 33% महिला आरक्षण अधिनियम पारित होकर कानून बन चुका है, ऐसे में इस विषय पर विशेष सदन बुलाना अनावश्यक है। वरिष्ठ पार्षद शहजादी कुरैशी ने तर्क दिया कि विशेष सदन आमतौर पर आपदा या किसी गंभीर परिस्थिति में बुलाया जाता है, जबकि इस मामले में ऐसा कोई कारण नहीं है। उन्होंने भाजपा पर जनता को भ्रमित करने और महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन जैसे मुद्दों को आगे बढ़ाने का आरोप लगाया।

कांग्रेस ने यह भी कहा कि यदि भाजपा वास्तव में महिलाओं के हित में है, तो 33% के बजाय 50% आरक्षण लागू करने की पहल करे। साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का हवाला देते हुए महिला आरक्षण की शुरुआत का श्रेय कांग्रेस को बताया।

वहीं, महापौर पूजा विधानी ने कांग्रेस के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की “गलत नीति और नियत” के कारण ही वर्षों तक महिला आरक्षण लंबित रहा। भाजपा सरकार के प्रयासों से यह संभव हुआ है और इससे देश की महिलाओं को राजनीति में सशक्त भागीदारी मिलेगी। उन्होंने विपक्ष पर महिलाओं को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करने का आरोप भी लगाया।
काले कपड़ों में भाजपा का विरोध प्रदर्शन…

सदन में भाजपा पार्षद काले कपड़े पहनकर पहुंचे और कांग्रेस के विरोध का जवाब अपने तरीके से दिया। कांग्रेस पार्षदों के वॉकआउट के बाद भाजपा पार्षदों ने सदन और बाहर जमकर नारेबाजी की और विपक्ष की निंदा की।
महिला आरक्षण के मुद्दे पर निगम का यह विशेष सदन राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप और प्रदर्शन की भेंट चढ़ गया, जिससे यह साफ है कि आने वाले समय में यह मुद्दा स्थानीय राजनीति में और अधिक गर्माने वाला है।

Author Profile
Latest entries
राजनीति30/04/2026महिला आरक्षण पर निगम में गरजी राजनीति,, कांग्रेस का वॉकआउट,, भाजपा ने काले कपड़ों में जताया विरोध…
अपराध30/04/2026ऑनलाइन सट्टे का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त: IPL–लूडो के नाम पर करोड़ों का खेल, अंतर्राज्यीय गिरोह गिरफ्तार…
बिलासपुर29/04/2026बोर खनन पर ‘सेटिंग’ का खेल! कार्रवाई से बचाने पैसों की डिमांड ?,, सरकंडा पुलिस पर गंभीर आरोप ?… प्रशासन का बोर खनन पर बैन तो कैसे हो रही बोरिंग…
अपराध29/04/2026सरकंडा में आधी रात हंगामा,, मामूली विवाद में जानलेवा हमला,, 7 नाबालिग समेत 10 आरोपी गिरफ्तार…
