बिलासपुर, मई, 08/2026
नहर किनारे दिखा भालू, पचपेड़ी में दहशत,, पहली बार रिहायशी इलाके तक पहुंचा जंगली भालू, वन विभाग अलर्ट..
बिलासपुर। जिले के पचपेड़ी वन परिक्षेत्र में पहली बार जंगली भालू की दस्तक से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। शुक्रवार सुबह नहर किनारे टहलने निकले लोगों ने अचानक भालू को देखा, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक भालू कुछ देर तक नहर किनारे घूमता रहा। ग्रामीणों द्वारा शोर मचाने पर वह केवंतरा-सुकुलकारी होते हुए भरारी जंगल की ओर भाग गया। घटना की खबर फैलते ही आसपास के गांवों में भय का माहौल बन गया।
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। वन अमले ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह देते हुए जंगल या सुनसान क्षेत्र में अकेले न जाने की अपील की है।
डिप्टी रेंजर ने कहा कि भालू की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि यदि कहीं भालू दिखाई दे तो उसके करीब जाने की कोशिश न करें और तुरंत वन विभाग को सूचना दें।
बताया जा रहा है कि पचपेड़ी क्षेत्र में पहली बार भालू रिहायशी इलाके के इतने करीब देखा गया है, जिससे ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर14/08/2026बेलतरा विधानसभा की मातृशक्ति ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा पूरा क्षेत्र…
प्रशासन13/08/2026अवैध निर्माण पर निगम सख्त,, तीसरी मंजिल का काम रोकने भवन मालिक को नोटिस जारी… अनुमति नहीं ली तो अवैध निर्माण पर होगी तोड़ने की कार्रवाई..
बिलासपुर12/08/2026जूदेव की पाठशाला से सीखा सेवा का संस्कार, अब बेलतरा को बदलने का संकल्प : सुशांत शुक्ला परिवार से मिले सेवा संस्कार को बताया अपनी ताकत,, शिक्षा-स्वास्थ्य से लेकर शहर की व्यवस्था और अरपा की बदहाली पर खुलकर रखी बात…
अपराध11/08/2026गतौरा शराब भट्ठी लूटकांड का खुलासा,, कर्ज चुकाने के लिए रची थी साजिश,, 3 आरोपी गिरफ्तार,, गैस कटर-चाकू समेत सामान बरामद…
