• Wed. May 13th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

मोपका के जायसवाल ढाबे पर पुलिस का छापा, शराबखोरी का अड्डा चला रहा था संचालक गिरफ्तार,, देशी शराब और बियर जप्त..

बिलासपुर, मई, 13/2026

मोपका के जायसवाल ढाबे पर पुलिस का छापा, शराबखोरी का अड्डा चला रहा था संचालक गिरफ्तार,, देशी शराब और बियर जप्त..

बिलासपुर। अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सरकंडा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मोपका स्थित एक ढाबे पर छापा मारकर भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की है। कार्रवाई में ढाबा संचालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, थाना सरकंडा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि छठघाट रोड मोपका स्थित “जायसवाल ढाबा” में अवैध रूप से शराब का भंडारण कर लोगों को बैठाकर शराब पिलाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने गवाहों के साथ ढाबे की घेराबंदी कर देर रात रेड कार्रवाई की।

पुलिस को देखते ही वहां शराब पी रहे लोग मौके से भाग निकले, जबकि ढाबा संचालक रविशंकर उर्फ रवि जायसवाल (35) निवासी सिरगिट्टी को मौके से हिरासत में लिया गया। तलाशी के दौरान पुलिस ने एक सफेद बोरी में रखे 50 पाव देशी प्लेन शराब, आइस पेटी में रखी 10 नग सिम्बु कंपनी की बियर, एक बडवाइजर बियर और सिग्नेचर कंपनी की अंग्रेजी शराब बरामद की। इसके अलावा शराब पिलाने में इस्तेमाल किए जा रहे डिस्पोजल ग्लास और खुली शराब की बोतलें भी जब्त की गईं।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) एवं 36(सी) के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस का कहना है कहा कि जिले में अवैध शराब और नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही आम लोगों से भी अपील की गई है कि आसपास किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor

You missed