बिलासपुर, मई, 19/2026
20 मई को दवा दुकानें बंद रहेंगी, आपातकालीन सेवाओं के लिए प्रशासन अलर्ट,, जन औषधि व सरकारी मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे…
बिलासपुर। ऑनलाइन फार्मेसी के विरोध सहित विभिन्न मांगों को लेकर देशभर के केमिस्ट एवं दवा वितरकों के राष्ट्रीय संगठन ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन द्वारा 20 मई 2026 को एकदिवसीय राष्ट्रव्यापी दवा व्यापार बंद का आह्वान किया गया है। इस बंद के समर्थन में जिले के केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट संघ द्वारा भी मेडिकल स्टोर बंद रखने की अग्रिम सूचना प्रशासन को दी गई है।जिला बिलासपुर में इस संभावित स्थिति को ध्यान में रखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने आम नागरिकों की सुविधा और स्वास्थ्य सेवाओं की निरंतरता बनाए रखने के लिए व्यापक व्यवस्था की है।
खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि बंद के दौरान आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था सक्रिय रहेगी।विभाग द्वारा जारी अपील के अनुसार, किसी भी आपातकालीन स्थिति में नागरिक ब्लॉक स्तर पर जारी संपर्क सूची के माध्यम से संबंधित मेडिकल स्टोर या अधिकारियों से संपर्क कर सकेंगे और डॉक्टर की पर्ची के आधार पर आवश्यक दवाएं प्राप्त कर पाएंगे। इसके लिए सहायक औषधि नियंत्रक, औषधि निरीक्षक एवं संबंधित अधिकारियों के मोबाइल नंबर भी सार्वजनिक किए गए हैं, ताकि जरूरतमंदों को तुरंत सहायता मिल सके।
ओषधीय प्रशासन विभाग ने यह भी सुनिश्चित किया है कि जिला चिकित्सालय सहित सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में संचालित प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र, धन्वंतरि जेनेरिक मेडिकल स्टोर तथा रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा संचालित मेडिकल स्टोर 20 मई को खुले रहेंगे। इन केंद्रों से आम नागरिकों को सस्ती एवं आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि घबराएं नहीं और आवश्यक होने पर ही दवाएं खरीदें। किसी भी असुविधा की स्थिति में जारी हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें। जिला प्रशासन का कहना है कि स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित न हों, इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

Author Profile
Latest entries
बिलासपुर14/09/202611 वर्षों से पेण्ड्रा में दिया जा रहा स्वच्छता का संदेश, 13 सितंबर से फिर शुरू हुआ महाअभियान मुक्तिधाम, खेल मैदान, तालाब सहित शहर के 6 प्रमुख स्थानों की कराते हैं सफाई हर्ष छाबरिया की पहल बनी जनअभियान की पहचान, शहरवासी स्नेह से कहते हैं ‘स्वच्छता दूत’
राजनीति13/09/2026मोदी के 25 वर्ष के जनसेवा कार्यकाल पर सेवा संकल्प अभियान… 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम…
बिलासपुर13/09/2026विधायक के जन्मदिन में सड़क बनी जश्न का मंच, जनता घंटों जाम में हलाकान; यातायात प्रशासन सवालों के घेरे में ?
Uncategorized13/09/2026सरकंडा पुलिस का बड़ा एक्शन: अवैध शराब पिलाने वालों समेत 7 बदमाशों पर कार्रवाई
