बिलासपुर, जून, 05/2026
तालाब में नहाने गये सगे भाइयों की डूबने से मौत… हृदयविदारक हादसे ने पूरे गांव को किया गमगीन…
बिलासपुर। सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम नरगोड़ा के लुदियापारा में शुक्रवार सुबह एक हृदयविदारक हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया। तालाब में नहाने गए दो सगे मासूम भाइयों की डूबने से मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है और हर आंख नम है। मिली जानकारी के अनुसार, नरगोड़ा निवासी किशोर कुमार खरे के पुत्र ऋषभ कुमार खरे और रितेश कुमार खरे सुबह करीब 8 बजे अपने साथी निहाल के साथ गांव के नए तालाब में नहाने गए थे। नहाते समय दोनों भाई अनजाने में गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। उनके साथ मौजूद निहाल घबराकर तत्काल गांव पहुंचा और परिजनों को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण दौड़ते हुए तालाब पहुंचे। जोगीराम सूर्यवंशी सहित अन्य ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद दोनों बच्चों को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। दोनों मासूमों की सांसें थम चुकी थीं। घटना की जानकारी मिलते ही सीपत पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण डूबना पाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद दोनों बच्चों के शव परिजनों को सौंप दिए गए। इस हादसे ने परिवार पर दुखों का पहाड़ तोड़ दिया है। सबसे ज्यादा दर्दनाक स्थिति बच्चों की मां की है, जिसका रो-रोकर बुरा हाल है। कुछ घंटे पहले तक जिन बच्चों की हंसी से घर गूंज रहा था, उनके हमेशा के लिए बिछड़ जाने का यकीन मां को नहीं हो पा रहा है। गांव के लोग परिजनों को ढांढस बंधाने पहुंच रहे हैं, लेकिन इस अपूरणीय क्षति के सामने सांत्वना के शब्द भी छोटे पड़ गए हैं। पूरे गांव में शोक की लहर व्याप्त है।

दशकर्म में शामिल होने दिल्ली से लौटा साथ परिवार…
परिजनों के अनुसार रविवार को मासूम बच्चों के दादा का दशकर्म कार्यक्रम था। इसी वजह से बच्चों के पिता, जो रोजी-रोटी कमाने के लिए दिल्ली में रहते हैं, गुरुवार सुबह ही अपने परिवार के साथ गांव लौटे थे। परिवार अभी दशकर्म के बाद के माहौल से उबर भी नहीं पाया था कि शुक्रवार सुबह दोनों मासूम भाइयों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। एक ही सप्ताह में परिवार पर दोहरी त्रासदी टूट पड़ने से घर में मातम पसरा हुआ है और पूरे गांव में शोक का माहौल है।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर14/09/202611 वर्षों से पेण्ड्रा में दिया जा रहा स्वच्छता का संदेश, 13 सितंबर से फिर शुरू हुआ महाअभियान मुक्तिधाम, खेल मैदान, तालाब सहित शहर के 6 प्रमुख स्थानों की कराते हैं सफाई हर्ष छाबरिया की पहल बनी जनअभियान की पहचान, शहरवासी स्नेह से कहते हैं ‘स्वच्छता दूत’
राजनीति13/09/2026मोदी के 25 वर्ष के जनसेवा कार्यकाल पर सेवा संकल्प अभियान… 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम…
बिलासपुर13/09/2026विधायक के जन्मदिन में सड़क बनी जश्न का मंच, जनता घंटों जाम में हलाकान; यातायात प्रशासन सवालों के घेरे में ?
Uncategorized13/09/2026सरकंडा पुलिस का बड़ा एक्शन: अवैध शराब पिलाने वालों समेत 7 बदमाशों पर कार्रवाई
