बिलासपुर, जून, 21/2026
विश्व योग दिवस पर दीपका मंडल में सामूहिक योग कार्यक्रम संपन्न
कोरबा/दीपका। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी दीपका मंडल द्वारा शनिवार को सोमवारी बाजार स्कूल मैदान (सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थल) में सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मंडल के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों तथा विभिन्न मोर्चों के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योगाभ्यास किया और नियमित रूप से योग को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ योगाचार्य अर्जुन राजहंस जी के मार्गदर्शन में विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम के अभ्यास के साथ हुआ। इस दौरान उपस्थित लोगों को योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों की जानकारी भी दी गई। योगाचार्य ने कहा कि स्वस्थ एवं संतुलित जीवन के लिए योग अत्यंत आवश्यक है तथा इसे दैनिक दिनचर्या में शामिल कर अनेक बीमारियों से बचा जा सकता है।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री ज्योतिनंद दुबे जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ दीपका मंडल के पदाधिकारी, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा के सदस्य, पार्षदगण एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के “योग से निरोग” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाज में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनों ने कहा कि योग भारत की प्राचीन संस्कृति और परंपरा की अमूल्य धरोहर है, जिसे आज पूरी दुनिया अपना रही है। विश्व योग दिवस के माध्यम से लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ी है और स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने की प्रेरणा मिल रही है।
उत्साह एवं उल्लास के वातावरण में संपन्न हुए इस कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों ने नियमित योगाभ्यास का संकल्प लेते हुए विश्व योग दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर20/09/2026बर्थडे सेलिब्रेशन में जनसुविधा का ध्यान, अमर अग्रवाल ने की सहयोग की अपील, उचित स्थान पर ही बैनर-पोस्टर लगाने की अपील, निवास के सामने नहीं लगेगा कोई होर्डिंग…
राजनीति20/09/2026BJP ने तौसिफ खान को पद से हटाया, पार्टी से निष्कासन पर 7 दिन में मांगा जवाब…
बिलासपुर19/09/2026बिलासपुर में बड़ा खुलासा: संदिग्ध बांग्लादेशी बताकर पकड़े गए 23 में 19 निकले भारतीय, 4 की जांच जारी..
बिलासपुर18/09/2026पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजयुमो का विशाल रक्तदान शिविर, नरेंद्र मोदी का सार्वजनिक जीवन राष्ट्रसेवा, गरीब कल्याण, जनहित के प्रति समर्पण का प्रेरणाददायी उदाहरण : अमर अग्रवाल..
