बिलासपुर, अगस्त, 16/2026
बोदरी नगर पालिका में शान से लहराया तिरंगा, अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा ने किया ध्वजारोहण,, देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह…
बोदरी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद बोदरी परिसर में गरिमामय एवं देशभक्तिमय माहौल में ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीलम विजय वर्मा ने परिसर में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। ध्वजारोहण के साथ ही उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान गाकर राष्ट्र के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना व्यक्त की।
ध्वजारोहण के पश्चात नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीलम विजय वर्मा ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों एवं नगरवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संबोधन में स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए कहा कि देश की आजादी अनेक वीर सपूतों के संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। उन्होंने सभी से राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास में अपनी जिम्मेदारी निभाने तथा देशहित में कार्य करने का आह्वान किया।

समारोह के दौरान नगर पालिका परिसर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित लोगों के बीच मिठाई एवं स्वल्पाहार का वितरण किया गया। जनप्रतिनिधियों, नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारियों और नगरवासियों ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
समारोह में नगर पालिका उपाध्यक्ष शिमला वर्मा, सभापति विजय वर्मा, श्याम आर्या, फिरतुराम बनवारे, प्रीति लक्ष्मीनारायण मरावी, डॉली दीपक जगवानी, लता विष्णु साहू, जोहित राम धुरी, अतुल ध्रुव, सुरेश केंवट, रोहित साहू, मुकेश वाधवानी, भावना आशीष खत्री, मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रदीप मिश्रा, उप अभियंता रश्मि देवांगन, भूमिका शास्त्री, लेखपाल राधेश्याम यादव, भूपेश तिवारी, विकास शर्मा सहित एल्डरमेन घासीराम श्रीवास, बलदेव गिरी गोस्वामी, ज्योति कुलदीप एवं नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में नगरवासी भी उपस्थित रहे और स्वतंत्रता दिवस के आयोजन में उत्साहपूर्वक शामिल हुए। पूरे कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रभक्ति और सामाजिक एकजुटता की भावना नजर आई।।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized01/10/2026मल्हार के शासकीय स्कूल में अनियमितताओं और फीस के नाम अवैध वसूली पर भड़की छात्राएं, शिकायत ले कर पहुंची कलेक्ट्रेट…
अपराध28/09/2026पद और पार्टी ज्वाइनिंग के नाम पर लाखों का खेल ! 82.63 लाख की ठगी में निखत परवीन शाबरी गिरफ्तार…
बिलासपुर28/09/2026बिलासपुर को विधायक अमर अग्रवाल की बड़ी सौगात, 5.36 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मिलेगी गति…
बिलासपुर28/09/2026बिलासपुर में कांग्रेस का हल्लाबोल, CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट घेरा, पुलिस से हुई झूमाझटकी!
