रायपुर // मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश के तत्काल बाद ही सभी सब्जियों के दाम लगभग आधे हो गए है। कल जहां भिंडी, भटा, गोभी और टमाटर के दाम 40 रूपए के करीब थे आज वो सीधे आधे 20 रूपए किलो हो गए है।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कल जनता के नाम प्रेषित अपने संदेश में कोरोना वायरस से बचाव और इसके फैलाव को रोकने के लिए 21 दिन के लाक डाउन के दौरान राज्य में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। साथ ही कलेक्टरों को कालाबाजारी पर कड़ाई से रोक लगाने के निर्देश दिए थे। श्री बघेल ने लॉक डाउन के दौरान आवश्यक वस्तुओं की कोई कमी न रहे इसके के सभी जिला प्रशासन को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए थे। जिसका सीधा लाभ आज जनता को मिल रहा है।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा था कि उनके ध्यान में यह आया है कि कुछ स्थानों पर लॉक डाउन के संकट का लाभ उठाकर कुछ व्यापारियों ने आवश्यक वस्तुओं के दाम बढ़ा दिए हैं और कुछ लोग कालाबाजारी में लग गये है। यह अत्यंत ही आपत्तिजनक है। व्यापारी भाईयों से निवेदन है कि वे अनुचित लाभ न उठाएं और सेवा भाव से लोगों को दैनंदिनी आवश्यकता वाली वस्तुओं की आपूर्ति करें। हम किसी कीमत पर कालाबाजारी नहीं होने देंगे। उन्होंने सभी कलेक्टरों को निर्देश दिए थे कि कालाबाजारियों से कड़ाई से निपटें और आम जनता को सही दामों पर वस्तुओं को उपलब्ध कराने की व्यवस्था करें। कलेक्टरों को यह भी निर्देश दिए गए कि आवश्यक वस्तुओं, सब्जी, फल आदि के परिवहन की व्यवस्था में कोई बाधा नहीं आये। जो लोग साग-भाजी, फल आदि के काम से जा रहे हैं, उन्हें नहीं रोका जाए। साग-भाजी और फल की सभी को आवश्यकता है। इसकी निरंतर आपूर्ति बनी रहे।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized07/05/2026भाजपा ने मंडल संगठन प्रभारियों की सूची जारी की, बिलासपुर दक्षिण से मनीष अग्रवाल बने सहप्रभारी…
छत्तीसगढ़07/05/2026एफएसएल रिपोर्ट से लेकर टीआई परेड तक सवालों में,, नक्सली हमला ताड़मेटला केस में आरोपी बरी…76 जवान हुए थे शहीद…
बिलासपुर07/05/202610 मिनट के तूफान ने खोली सिस्टम की पोल: डबल इंजन सरकार में भी बिलासपुर अंधेरे में : शैलेश पांडे
बिलासपुर06/05/2026स्वामी श्रीरामभद्राचार्य के आगमन से भक्तिमय हुआ रामा वर्ल्ड, चरण-पादुका पूजन में उमड़ी आस्था… समाजसेवी प्रवीण झा के निवास में भक्तिमय भजन और प्रसाद वितरण…
