बिलासपुर // रमजान के पवित्र माह में रोजा और इबादत सोशल डिस्टेंसिंग रखते हुए और लॉकडाउन के दौरान शासन एवं प्रशासन द्वारा जारी एडवाईजरी का पालन करते हुए की जाए। यह अपील जिला शांति समिति द्वारा की गयी है।
जिला शांति समिति की बैठक बुधवार को अतिरिक्त कलेक्टर बी.एस.उईके की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। बैठक में नगर निगम के महापौर रामशरण यादव भी विशेष रूप से उपस्थित थे। बैठक में समिति के सदस्यों ने बताया कि रमजान पर्व के दौरान मस्जिद में नमाज अदा नहीं की जाएगी। लोग अपने-अपने घरों में नमाज पढ़ेंगे और शासन के निर्देशों का अक्षरशः पालन करेंगे।
महापौर यादव ने समिति के सदस्यों के माध्यम से मुस्लिम समाज के लोगों से अपील की कि कोरोना के संक्रमण को देखते हुए रमजान पर्व के दौरान ज्यादा भीड़भाड़ न करें और सोशल डिस्टेंसिंग से एक दूसरे का सहयोग कर भाईचारा से यह पर्व मनाएं।
समिति के सदस्यों की मांग पर प्रशासन के अधिकारियों ने कहा कि छूट दिये गये समय पर मस्जिदों से अजान हो सकता है। पर्व के दौरान पानी की व्यवस्था, साफ-सफाई की व्यवस्था, विद्युत आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये गये। समिति के सदस्यों ने ध्यान आकर्षित कराया कि प्रवासी मजदूर जो त्रिवेणी भवन में रूके हुए हैं, उनमें मुस्लिम समुदाय के लोग भी शामिल हैं। उन्हें रोजा रखने के लिये सुविधाएं देने का आग्रह किया। अतिरिक्त कलेक्टर ने इन मजदूरों के लिये रोजा शुरू होने के पूर्व सहरी और रोजा खोलने के समय भोजन की व्यवस्था करने हेतु नगर निगम के अधिकारी को निर्देश दिया।
बैठक में अतिरिक्त कलेक्टर बी.सी.साहू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहरी ओपी शर्मा, नगर निगम के सभापति शेख नजरूद्दीन (छोटे), सिटी मजिस्ट्रेट अवधराम टंडन सहित अन्य प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारी, समिति के सदस्य इकबाल हुसैन, हबीब मेमन, अभय नारायण राय, तिलक राज सलूजा सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
Author Profile
Latest entries
अपराध21/07/2026बिलासपुर में बेकरी को लेकर विवाद,, थूक लगा सामान बेचने का आरोप, वायरल वीडियो से मचा बवाल,, हिंदू संगठन का हंगामा,, पिता-पुत्र पुलिस हिरासत में..
अपराध21/07/2026पार्टी के दौरान किन्नरों में विवाद,, एक किन्नर की संदिग्ध मौत ? गले पर निशान मिलने से हत्या की आशंका..
अपराध20/07/2026बिरकोना में जुआ फड़ पर पुलिस का छापा, 9 जुआरी गिरफ्तार… ₹20,700 नकद, 9 मोबाइल व बाइक जब्त, कोनी पुलिस व ACCU की संयुक्त कार्रवाई…
छत्तीसगढ़20/07/2026पुलिस विभाग में बड़ा फेर बदल कई जिलों के ASP, DSP स्तर के अधिकारियों का तबादला,, मिली नई जिम्मेदारी… देखे सूची..
