बेहतर सुरक्षा हेतु सबवे निर्माण निरंतर जारी है ,,छुलहा फाटक में सीमित ऊंचाई सबवे (अंडरब्रिज) निर्माण के पूर्व ढलित बॉक्सों को सफलतापूर्वक लांच किया गया ,,
बिलासपुर // कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम हेतु नियमित यात्री गाड़ियों के परिचालन रद्द होने के कारण मिले समय का सदुपयोग करते हुये रेलवे द्वारा सुरक्षा व संरक्षा से संबधित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर इतनी अधिक तेजी से पूरा किया जा रहा है। जो सामान्य दिनों में संभव नहीं था | सड़क उपयोगकर्तायों की बेहतर सुरक्षा एवं संरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में समपार फाटकों को बंद करने हेतु सीमित ऊंचाई वाले सबवे निर्माण का कार्य लगातार जारी है |सुरक्षा के सभी मानकों के अनुपालन के साथ 19 जून को बिलासपुर-अनुपपुर सेक्शन के छुलहा यार्ड किमी 863/19-21 में स्थित मानव सहित समपार संख्या बीके-58 छुलहा फाटक को बंद करने हेतु बन रहे सीमित ऊंचाई सबवे में पूर्व ढलित बॉक्सों को लांचिंग का कार्य किया गया | मंडल के अधिकारियों के नेतृत्व में टावरकार, क्रेन व अन्य आधुनिक मशीनों की सहायता से कर्मठ कर्मचारियों द्वारा लगनशीलता के साथ कार्य करते हुये तय समय में इस कार्य को पूरा कर लिया गया।
उपरोक्त समपार पर सीमित ऊंचाई वाले सबवे का निर्माण पूरा होने के पश्चात सडक उपयोगकर्तायों की बेहतर सुरक्षा सुनिश्चित होगी तथा समपार फाटकों में अकस्मात् होने वाली दुर्घटनाएं भी नही होगी।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर03/02/2026एक शक, एक वार और खत्म हो गई जिंदगी,, प्रेमिका के गुस्से ने छीनी युवक की जान, बिलासपुर में सनसनीखेज वारदात…
बिलासपुर03/02/2026मेले में विभिन्न वर्गों को एक मंच पर जोड़ना सराहनीय पहल : चरणदास महंत बीएनआई व्यापार एवं उद्योग मेले में रोजगार मेला और शार्क टैंक बने आकर्षण, आज अंतिम दिन…
बिलासपुर02/02/2026केंद्रीय बजट 2026 : न तो तोहफा, न झटका—संयम और भरोसे की राह पर सरकार…
बिलासपुर02/02/2026बजट 2026 पर सियासी संग्राम : कांग्रेस बोली ‘नौकरीपेशा से अन्याय’, भाजपा का दावा ‘विकसित भारत की मजबूत नींव…
