7500 वर्ग फुट भूमि आवंटन का अधिकार कलेक्टर को दिए जाने के खिलाफ पेश याचिका ,,
हाईकोर्ट ने शासन को नोटिस जारी कर 2 सप्ताह में जवाब मांगा ,,
बिलासपुर // भाजपा नेता व युवा आयोग के पूर्व सदस्य सुशांत शुक्ला द्वारा प्रस्तूत जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायाधीश पी. आर.मेनन एवं न्यायमूर्ति पी पी साहू की डीबी ने राज्य शासन को नोटिस जारी कर दो सप्ताह मे जवाब प्रस्तूत करने निर्देशित किया।
उल्लेखनीय है की राज्य शासन ने 11 सितंबर 2019 को एक आदेश जारी कर 7500 वर्ग फुट जमीन आवंटन का अधिकार कलेक्टरों को दिया है । इसके तहत कलेक्टर बिना किसी नीलामी के प्राप्त आवेदन पर भूमि आवंटित कर सकते हैं । इस आदेश के खिलाफ युवा आयोग के पूर्व सदस्य व भाजपा नेता सुशांत शुक्ला ने अधिवक्ता रोहित शर्मा के माध्यम से हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। याचिका में मुख्य रूप से सुप्रीम कोर्ट द्वारा अखिल भारती उपभोक्ता कांग्रेस विरुद्ध मध्यप्रदेश शासन 2011 में पारित निर्णय का हवाला देते हुए राज्य द्वारा 7500 वर्ग फुट तक की भूमि आवंटन का अधिकार कलेक्टर को दिए जाने को अवैध करार दिया है। सुप्रीम कोर्ट के उक्त निर्णय के अनुसार राज्य शासन के 11 सितंबर 2019 के आदेश को निरस्त करने की मांग की है। हाईकोर्ट ने प्रारंभिक सुनवाई उपरांत राज्य शासन को नोटिस जारी कर 2 सप्ताह में जवाब प्रस्तुत करने का आदेश दिया है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized24/06/2026भरारी पंचायत में आरक्षण नियमों का उल्लंघन,, रोजगार सहायक के SC आरक्षित पद पर OBC वर्ग से काम कराने का आरोप,, अंबेडकर सेना ने की जांच की मांग,, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन…
अपराध23/06/2026जेल में मर्डर,, कैदी ने कैदी की कर दी हत्या,, खूनी वारदात से जेल में हड़कंप…
बिलासपुर23/06/2026सिम्स के पीछे रोड पर मिला नवजात का भ्रूण,, रिवर व्यू में टहल रहे लोगों ने दी पुलिस को सूचना…
बिलासपुर23/06/2026नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म,, सेंट जेवियर स्कूल के शिक्षक के खिलाफ आक्रोश… राष्ट्रपति और राज्यपाल से न्याय की गुहार,, आरोपी शिक्षक को मिले फांसी,, सेन समाज ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी….
