• Wed. Jun 24th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

बेदखली की कार्रवाई के दौरान गोड़पारा में हंगामा ,, निगम और पुलिस कर्मियों पर बोला धावा ,,

बेदखली की कार्रवाई के दौरान गोड़पारा में हंगामा ,, निगम और पुलिस कर्मियों पर बोला धावा ,,बिलासपुर // अरपा के दोनो किनारों पर रिवर व्यू रोड निर्माण के लिएं यहां नदी किनारे बसे सैकड़ों परिवारों के मकानों को हटाया जा रहा है, जिसका विरोध भी हो रहा है । गोड़पारा क्षेत्र में हालांकि कई कब्जा धारियों ने स्वेच्छा से अपने मकान खाली कर दिए हैं।लेकिन कुछ स्थानों पर मकान खाली कराए जाने का विरोध भी हो रहा है । शनिवार को निगम का अतिक्रमण दस्ता कोतवाली पुलिस के साथ मकान तोड़ने पहुंचा। यहां 80 मकान तोड़े जाने हैं। लेकिन बेजा कब्जा धारी मकान तोड़ने का विरोध कर रहे हैं ।शनिवार को बेदखली की कार्रवाई का विरोध करने वाले हिंसक हो उठे।जिन्होंने निगम कर्मी और पुलिस कर्मियों पर भी धावा बोल दिया। दोनों पक्षों के बीच झूमा-झपटी और हाथापाई के बाद कोतवाली पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है।जिन्हें कोतवाली थाने ले जाया गया है।गोंड़पारा क्षेत्र में नदी किनारे मकानों में निवासरत परिवारों को सिलसिलेवार ढंग से वहां से हटाया जा रहा है। लगातार क्षेत्र के नागरिकों के साथ बैठक लेकर उन्हें समझाइश दी जा रही और निर्णय लिए जा रहे हैं। एक दिन पहले ही इन मकानों को तोड़ने पर सहमति बनी थी। लेकिन बावजूद इसके अतिक्रमणकारियों ने विरोध और हंगामा शुरू कर दिया ।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
भरारी पंचायत में आरक्षण नियमों का उल्लंघन,, रोजगार सहायक के SC आरक्षित पद पर OBC वर्ग से काम कराने का आरोप,, अंबेडकर सेना ने की जांच की मांग,, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन…
कोल वाशरी की धूल से बेहाल गांव,, विकास चाहिए, लेकिन विनाश नहीं,, कोल वाशरी विस्तार और जनसुनवाई के खिलाफ एकजुट हुए ग्रामीण… स्वास्थ्य, खेती और जल स्रोतों पर संकट का आरोप; बोले- पहले मौजूदा हालात की हो स्वतंत्र जांच
पाटलिपुत्र संस्कृति विकास मंच की नई कार्यकारिणी आज लेगी शपथ, प्रवीण झा बने अध्यक्ष, सुधीर झा सचिव…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed