संघ की मध्यक्षेत्र इकाई ने हेड क्वार्टर को फीड बैक दिया है। जिसमें इस मामले में कुछ पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं के नाम आने से संघ चिंतित है। दिल्ली में सर संघचालक डॉ. मोहन भागवत की हार्डकोर बैठक होगी। जिसमें कार्यवाही होने की पूरी संभावना है।

हनी ट्रेप मामले में लगभग तय है कि इस कांड की चपेट में आए भाजपा नेताओं पर गाज गिरेगी, लेकिन इन पर कार्रवाई संघ अपनी शैली में खास समय पर करेगा। इस कांड में संघ से भाजपा में भेजे गए कतिपय पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं के नाम आने से चिंतित संघ के केंद्रीय नेतृत्व को प्रारंभिक फीड बैक मिल गया है।
सूत्रों के अनुसार सर संघचालक डॉ. मोहन भागवत अभी नई दिल्ली में ही हैं। मंगलवार को वे डॉ. आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय शोध केंद्र के ऑडीटोरियम में विदेशी मीडिया से रूबरू होने वाले हैं। इस घोषित कार्यक्रम के बाद उनकी हार्डकोर महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड के चुनावी मामलों के साथ ही मप्र के बहुचर्चित हनी ट्रैप कांड पर भी चर्चा करेगी।
सूत्रों के अनुसार यह लगभग तय है कि इस कांड की चपेट में आए भाजपा नेताओं पर गाज गिरेगी, लेकिन इन पर कार्रवाई संघ अपनी शैली में खास समय पर करेगा। संघ के कर्णधार इस मामले में फूंक फूंककर कदम उठाने के पक्ष में हैं। किसी भी तरीके की बड़ी और सनसनीखेज कार्रवाई महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड चुनाव में बड़ा मुद्दा बन सकती है। सूत्रों के अनुसार अभी मप्र में संगठन चुनाव चल रहे हैं। पार्टी की पूरी मशीनरी इन आंतरिक चुनावों में व्यस्त है। सूत्रों के अनुसार संघ के मध्यक्षेत्र इकाई ने अपनी रिपोर्ट में प्रदेश भाजपा में बड़ी सर्जरी की आवश्यकता जताई है। ऐसे में संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी की अत्यंत महत्वपूर्ण दिवाली बैठक के बाद प्रदेश भाजपा के कतिपय दिग्गजों को झटका लग सकता है। इनमें भाजपा के दो संभागीय संगठन मंत्री भी शामिल हैं।
हार्डकोर बैठक आज रात और कल सुबह, ये होंगे शामिल

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह मुख्यालय केशव कुंज में मंगलवार को रात्रि और बुधवार को सुबह के सत्र में होने वाली हार्डकोर बैठक में डॉ. भागवत के अलावा सह सर कार्यवाह डॉ. मनमोहन वैद्य और डॉ. कृष्णगोपाल, अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख अरुण कुमार, बौद्धिक प्रमुख स्वांत रंजन और सहसंपर्क प्रमुख रामलाल शामिल होंगे ( साभार दिल्ली बुलेटिन )
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर08/09/2026स्मार्ट मीटर और महंगी बिजली के खिलाफ कांग्रेस का अभियान तेज बिलासपुर में जिला कांग्रेस की बैठक, वार्ड-पंचायत स्तर पर शिकायत फॉर्म भरवाने की प्रक्रिया जल्द पूरी करने पर जोर
बिलासपुर08/09/202612 से 16 घंटे की ड्यूटी, आराम भी नहीं… सुरक्षा के सवाल पर रेलवे रनिंग स्टाफ का अनिश्चितकालीन धरना…
बिलासपुर08/09/2026बेलतरा में साय-साय विकास, ₹1.56 करोड़ के 20 कार्य मंजूर… साय सरकार में विकास की रफ्तार से बदल रहा बेलतरा, विधायक सुशांत शुक्ला के प्रयासों से गांवों को मिली बड़ी सौगात…
बिलासपुर07/09/2026मुख्यमंत्री की मौजूदगी में बहतराई स्टेडियम में गूंजा तीजा तिहार का उल्लास,, बेलतरा महोत्सव के लिए 30 लाख देने की घोषणा,, छत्तीसगढ़ी संस्कृति और नारी शक्ति का दिखा भव्य संगम
