बिनोदनी कम्पनी के महिला डायरेक्टर गिरफ्तार…
लगभग 120 निवेशकों से रकम दुगनी करने के झासा देकर 1करोड़ 20 लाख की ठगी …
कोरबा // दीपक यादव पिता सुखलाल यादव निवासी दरी रोड कोरबा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि बिनोदनी प्रोडक्ट लिमिटेड के डायरेक्टर धीरेन स्वाईन सीईओ शान्तनु घटक एवं ब्रांच इन्चार्ज गीता सिंह द्वारा लोगों से जमा रकम का पांच वर्षों में दो गुना रकम वापस मिलने का प्रलोभन देकर कम्पनी में रकम जमा करवाया तथा रकम जमा करने के बाद कम्पनी बंद करके भाग गये है। प्रार्थी के रिपोर्ट परअपराध कायम कर विवेचना कार्यावाही में लिया गया। विवेचना के दौरान पाया गया कि उक्त आरोपीयों के द्वारा लगभग 120 निवेशको से लगभग एक करोड़ रूपये की ठगी किये है और कम्पनी बंद कर फरार हो गये है विवेचना के दौरान आरोपी धीरेन स्वाईन जो बिनोदनी कम्पनी का मैनेजिंग डायरेक्टर है मुलतः उड़िसा प्रांत का निवासी है अपना गांव छोड़कर दिल्ली नोयडा में छीपकर रह रहा था को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है तथा अरोपी हितेन स्वाईन को उड़िसा से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया हैं तथा मामले में विवेचना पूर्ण होने से आरोपीयों के विरूद्ध में अभियोग पत्र माननीय न्यायालय में पेश किया गया है । प्रकरण में अन्य आरोपीगण घटना दिनांक से फरार थे। आरोपिया गीता सिंह के गिरफ्तारी हेतु मुखबीर लगाये गये थे। मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि प्रकरण के आरोपिया गीता सिंह कुसमुण्डा आयी हुई है।आरोपिया के कुसमुण्डा आने के मुखबीर सूचना को पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री अभिषेक मीणा (भापुसे) के अवगत कराने उपरांत निर्देशन पर नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री राहुल देव शर्मा के पर्यवेक्षण में चौकी प्रभारी अशोक पाण्डेय के नेतृत्व में सउनि अल्फोंस टोप्पो, आरक्षक 351 ओम प्रकाश बैस, आरक्षक 441 हेराम चौहान के द्वारा आरोपीयों को विधिवत् गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर09/06/2026स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी का आई.पी.ओ (IPO) विद्युत मंडल को बेचने की साजिश… राज्य मंत्रिमंडल के फैसले को कांग्रेस ने बताया जनविरोधी…
बिलासपुर09/06/2026किसानों के मुद्दों पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन,, कलेक्टर कार्यालय का घेराव,, 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन…
Uncategorized09/06/2026बेलतरा में सुशासन तिहार पर उठा जनाक्रोश: पानी, बिजली, सड़क और खाद संकट को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रशासन को सौंपा 15 सूत्रीय ज्ञापन
बिलासपुर08/06/2026पाटलिपुत्र संस्कृति विकास मंच की कमान फिर संभालेंगे प्रवीण झा, सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष, सचिव पद पर पुनः सुशोभित हुए सुधीर झा…
