फरार आरोपी सरकंडा पुलिस की गिरफ्त में ,, 22 जुलाई को हुई थी वारदात…
आरोपी दौलत साहू घटना दिनांक से था फरार: लगातार की जा रही थी पतासाजी…
आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय किया गया पेश…

बिलासपुर // इस मामले में पुलिस के अधिकृत सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है। प्रार्थी अनिमेष साहू निवासी गणेश चौक चिंगराजपारा द्वारा थाना में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि 22 जुलाई की रात्रि लगभग 8:15 बजे वह चिंगराजपारा स्कूल चौक के पास अपने दोस्त अभिषेक साहू के साथ था। उसी समय दौलत साहू, गोविंद, लुटु पांडे, एवं राज सूर्यवंशी द्वारा शराब पीने के लिए पैसे की मांग की। नहीं देने पर अश्लील गाली गलौज कर उससै मारपीट की। उक्त मामले में आरोपी दौलत साहू फरार था। जिसकी लगातार पतासाजी की जा रही थी। इस आरोपी दौलत साहू पिता सुबाष साहू निवासी गुरु घासीदास चौक चिंगराजपारा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।
उक्त आरोपी की गिरफ्तारी एवं सम्पूर्ण कार्यवाही में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक थाना प्रभारी ललिता मेहर , उपनिरीक्षक धर्मेंद्र वैष्णव, सहायक उप निरीक्षक जितेश चंद्र सिंह, आरक्षक बलबीर सिंह, प्रमोद सिंह, राकेश यादव , लगन खांडेकर, आशीष राठौर ,देवेंद्र दुबे की अहम भूमिका रही।
Author Profile
Latest entries
राजनीति18/06/2026बिजली बिल बना सियासी मुद्दा,, कांग्रेस बोली- जनता को लूट रही है भाजपा सरकार” पांचवीं बार बढ़े बिजली दाम, स्मार्ट मीटर और महंगे बिलों से जनता परेशान…
बिलासपुर18/06/2026‘भर्ती नहीं तो भविष्य अंधकारमय’,, गृह विज्ञान को भर्ती सूची में शामिल करने छात्राओं ने डिप्टी सीएम से लगाई गुहार… महिला शिक्षा से जुड़े विषय की उपेक्षा पर छात्राओं में नाराजगी…
छत्तीसगढ़18/06/202699 हार का रिकॉर्ड बनाने वाले राहुल क्या देंगे जीत का मंत्र ?… बिजली बिल से लेकर ऑपरेशन टाइगर तक, डिप्टी सीएम अरुण साव का कांग्रेस और उद्धव गुट पर तीखा हमला…
छत्तीसगढ़17/06/2026बहतराई खेल प्रशिक्षण केन्द्र में निर्माण और मरम्मत के कार्यों में देरी पर भड़के उप मुख्यमंत्री अरुण साव खिलाड़ियों को उत्कृष्ट सुविधाएं देने में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कार्यों में तेजी लाकर 15 दिनों में मांगी प्रगति रिपोर्ट
