राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे के 2003 बैच के आईपीएस आरएल डांगी मिड कैरियर प्रोग्राम फेज IV के लिए कल हैदराबाद रवाना होंगे। छत्तीसगढ़ से डीआईजी डांगी रेंज राजनांदगांव इकलौते अधिकारी इस कोर्स में हिस्सा लेंगे।

बताया जाता है कि तीन सप्ताह की हैदराबाद में ट्रेनिंग के पश्चात डांगी सप्ताहभर के लिए लंदन में भी एक विशेष कोर्स में भाग लेंगे।अगले प्रमोशन से पहले अफसरों को मिड कैरियर कोर्स में भाग लेना जरूरी होता है।
मिली जानकारी के मुताबिक इस कोर्स के लिए देशभर से 1991 से 2006 बैच के अफसरों का चयन किया गया है। हैदराबाद में अफसरों को प्रोफेशनल विषय, रणनीति प्रबंधन और नेतृत्व क्षमता तथा टीम निर्माण से जुड़ी विषयों पर ट्रेनिंग दी जाएगी। बताया जाता है कि लंदन में एमसीटीपी कोर्स के तहत डांगी वैश्विक स्तर पर चल रही समसामायिक विषयों पर ट्रेनिंग लेंगे। वे लंदन में 20 से 26 अक्टूबर तक प्रशिक्षण में शामिल होंगे।
अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में डांगी ट्रेनिंग के पश्चात वापस लौट आएंगे।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर08/09/2026स्मार्ट मीटर और महंगी बिजली के खिलाफ कांग्रेस का अभियान तेज बिलासपुर में जिला कांग्रेस की बैठक, वार्ड-पंचायत स्तर पर शिकायत फॉर्म भरवाने की प्रक्रिया जल्द पूरी करने पर जोर
बिलासपुर08/09/202612 से 16 घंटे की ड्यूटी, आराम भी नहीं… सुरक्षा के सवाल पर रेलवे रनिंग स्टाफ का अनिश्चितकालीन धरना…
बिलासपुर08/09/2026बेलतरा में साय-साय विकास, ₹1.56 करोड़ के 20 कार्य मंजूर… साय सरकार में विकास की रफ्तार से बदल रहा बेलतरा, विधायक सुशांत शुक्ला के प्रयासों से गांवों को मिली बड़ी सौगात…
बिलासपुर07/09/2026मुख्यमंत्री की मौजूदगी में बहतराई स्टेडियम में गूंजा तीजा तिहार का उल्लास,, बेलतरा महोत्सव के लिए 30 लाख देने की घोषणा,, छत्तीसगढ़ी संस्कृति और नारी शक्ति का दिखा भव्य संगम
