होशंगाबाद/ बिलासपुर/ रविवार की सुबह पचमढ़ी से आई एक खबर ने रायपुर के एक परिवार को गमगीन कर दिया | शहर के कटोरा तालाब इलाके में रहने वाले कपिल कक्क्ड़ को उसके अपने दोस्त धर्मपाल सिंह ने गोली मार दी | घटना पचमढ़ी में हुई जहां सभी दोस्त खाने की मेज पर बैठे थे | नास्ता करते वक्त कपिल और धर्मपाल के बीच किसी बात को लेकर बहस छिड़ गई | गुस्से से तिलमिलाए धर्मपाल ने कपिल पर अपनी “पिस्टल” से गोली दाग दी | यह नाजरा देखकर बाइकर्स टीम में भगदड़ मच गई | कुछ सदस्य तुरंत होटल से बाहर निकले | इस बीच होटल संचालक ने घटना की जानकारी पुलिस को दी | धर्मपाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है | आरोपी धर्मपाल सिंह दुर्ग का रहने वाला है। कपिल के शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेजा गया है | बताया जाता है कि यह “बाइकर्स” टीम दो चार माह में किसी ने किसी “टूरिस्ट स्पॉट” पर सैर सपाटे पर जाती है | चार दिन पहले यह टीम पचमढ़ी के लिए रवाना हुई थी |

जानकारी के मुताबिक कपिल के पिता हाल ही में आर्मी से रिटायर हुए हैं। खुद मृतक भी बड़ा बिजनेसमैन है और परिवार का पूरा कारोबार खुद ही संभालता है। आरोपी धर्मपाल दुर्ग का रहने वाला है। बाईकर्स गैंग से जुड़े लोग बताते हैं कि आरोपी धर्मपाल हमेशा पिस्टलधारी बॉडीगार्ड के साथ ही चलता है। खुद धर्मपाल के पास भी लाइसेंसी पिस्टल है। हालांकि वारदात के वक्त आरोपी के पास खुद का पिस्टल था या फिर वो बॉडीगार्ड के साथ ही पंचमढ़ी गया था, जहां उसने ये वारदात को अंजाम दिया।
Author Profile
Latest entries
अपराध11/08/2026गतौरा शराब भट्ठी लूटकांड का खुलासा,, कर्ज चुकाने के लिए रची थी साजिश,, 3 आरोपी गिरफ्तार,, गैस कटर-चाकू समेत सामान बरामद…
अपराध10/08/2026बिलासपुर में फिर खूनी वारदात: देवरीखुर्द शराब दुकान के पास ऑटो चालक की चाकू मारकर हत्या,, आरोपी फरार विवाद के बाद चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला,, मौके पर मची अफरा-तफरी,, तोरवा पुलिस जांच में जुटी..
बिलासपुर10/08/2026बेलतरा के किसानों को बड़ी सौगात: दुलहरा-खारंग जलाशय के लिए ₹12.77 करोड़ मंजूर,, नहरों का होगा सुदृढ़ीकरण, लाइनिंग, जीर्णोद्धार एवं उन्नयन…
बिलासपुर10/08/2026GGU की 5 एकड़ जमीन अग्रवाल समाज को देने का निर्णय NSUI के विरोध के बाद यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने पलटा… रंजीत सिंह बोले सिर्फ निर्णय रद्द करना पर्याप्त नहीं,कुलपति दें पूरे मामले का जवाब…
