• Thu. Jul 2nd, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

बीजापुर नक्सली मुठभेड़ : 6 दिनों बाद अगवा जवान राकेश्वर मन्हास को नक्सलियों ने किया रिहा…

बिलासपुर // बीजापुर में हुए नक्सली मुठभेड़ के बाद से लापता हुए कोबरा कमांडो के जवान राकेश्वर मन्हास को नक्सलियों ने अगवा कर अपने कब्जे में होने की जानकारी मीडिया के माध्यम से दी थी। जिन्हें गुरुवार को नक्सलियों ने अपने कब्जे से रिहा कर दिया है। उन्हें सरकार द्वारा गठित दो सदस्यीय मध्यस्ता टीम के सदस्य पद्मश्री धर्मपाल सैनी, गोंडवाना समाज के अध्यक्ष तेलम बोरैया समेत सैकड़ो ग्रामीणों की मौजूदगी में नक्सलियों ने जवान राकेश्वर को सुरक्षित छोड़ दिया है। रिहाई के बाद मध्यस्थता करने गई टीम जवान को लेकर बासागुड़ा लौट रही है। कोबरा कमांडो के जवान की रिहाई के लिए मध्यस्ता कराने गयी दो सदस्यीय टीम के साथ बस्तर के 7 पत्रकारों की टीम भी मौजूद रही है। नक्सलियों के बुलावे पर जवान को रिहा कराने बस्तर के बीहड़ में वार्ता दल समेत 11 सदस्यीय टीम पहुंची थी।

जानकारी हो कि बीजापुर में नक्सली मुठभेड़ के दौरान नक्सलियों ने एम्बुश लगा कर जवानों पर रॉकेट लॉन्चर और हैंड ग्रेनेड का इस्तेमाल किया था जवानों को घर कर उन पर अंधाधुन फायरिंग की गई थी जिसमे 23 जवान शहीद थे मुठभेड़ में 4 नक्सलियों के मारे जाने की भी पुष्टि की गई है। गोलीबार के बाद कोबरा कमांडो के जवान राकेश्वर बेहोश हो गए थे उन्हें काफी चोट लगी थी नक्सलियों ने उन्हें अपने साथ ले गए थे और उन्हें अगवा कर सरकार से मध्यस्थता करने की बात कही थी पर आज 6 दिनों के बाद नक्सलियों ने उन्हें रिहा कर दिया है।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries
बेलतरा को 10 करोड़ की नई सौगात, विकास को मिली रफ्तार,, तोखन साहू और अरुण साव ने मुक्तिधाम व सामुदायिक भवन के लिए की डेढ़ करोड़ की घोषणा,, विधायक सुशांत शुक्ला बोले, विधानसभा में 1000 करोड़ से अधिक के विकास कार्य पूरे…
बिलासपुर में सराफा महासम्मेलन,, जेम्स एंड ज्वैलरी पार्क, स्वर्ण कला बोर्ड और सुरक्षा से लेकर हॉलमार्किंग तक हुई चर्चा,, डिप्टी सीएम ने दिए आश्वासन…
छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल,, कई जिला आबकारी अधिकारियों के तबादले,, नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed