July, 29/2021, रायपुर
छत्तीसगढ़ कांग्रेस में राजनीतिक भूचाल अभी भी जारी है इस बीच विधानसभा की कार्यवाही के वक़्त मंत्री टीएस सिंहदेव अचानक बीच मे ही सदन छोड़कर बाहर निकल चले गए थे। उनके जाने के करीब एक घंटे के सियासी ड्रामे के बाद बाबा वापस विधानसभा के लिए अपने बंगले से निकले है। सदन छोड़कर बाहर निकले मंत्री टीएस सिंहदेव अब फिर से विधानसभा जा रहे हैं। फिलहाल विधानसभा के लिए मंत्री टीएस सिंहदेव अपने बंगले से अपनी कार में निकल चुके हैं। उनकी गाड़ी में विधायक शैलेष पांडेय भी बैठे हुए हैं। बंगले से निकलते वक़्त मंत्री टीएस सिंहदेव ने मीडिया से कह है की कुछ वरिष्ठ मंत्रियों का मुझे फोन आया है उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री उनसे कुछ बात करना चाहते हैं, इसलिए मैं विधानसभा जा रहा हूं।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर30/10/2026बड़ी खबर : संजू त्रिपाठी हत्याकांड में बड़ा फैसला, कपिल त्रिपाठी समेत सभी 22 आरोपी बरी
प्रशासन29/10/2026पहले खजुरी नवागांव, अब बिनौरी, आखिर कब रुकेगा अवैध उत्खनन ? दो ट्रक और जेसीबी छोड़कर मौके से भागे लोग, सरपंच पति और सचिव की मिलीभगत का आरोप, कलेक्टर से कार्रवाई की मांग..
प्रशासन29/10/2026पटवारी निलंबित.. रिश्वत मांगने का वायरल वीडियो पर एक्शन का रिएक्शन.. कलेक्टर ने की कार्रवाई.. सात दिनों में आरोप पत्र प्रस्तुत करने के निर्देश..
बिलासपुर29/10/2026बाढ़ से उजड़े आशियाने, अब तक नहीं मिला मुआवजा! वार्ड-52 की महिलाओं ने तहसील कार्यालय पहुंचकर उठाई आवाज, तहसीलदार ने दिया जल्द मुआवजा दिलाने का भरोसा..
