खनिज विभाग की अवैध रेत, गिट्टी पर लगातार जारी है कार्यवाई… दो दिनों में 53 प्रकरण दर्ज… लामेर, सेंदरी, उरतुम से हुई गाड़ियां जप्त…
बिलासपुर, मई, 09/2023
खनिज विभाग बिलासपुर द्वारा पिछले कई महीनों से अवैध रेत, मिट्टी, गिट्टी के उत्खनन और परिवहन को रोकने लगातार कार्यवाई की जा रही है। रेत चोरो पर कार्यवाई कर ट्रेक्टर, हाइवा जप्त कर उन पर खनिज अधिनियम के तहत मामले दर्ज किए गए है।पिछले 2 दिनों में भी खनिज अमले ने अलग अलग क्षेत्रो में कार्यवाई की है जिसमे 28 प्रकरण दर्ज किए गए थे मंगलवार को फिर से 25 मामले दर्ज किए गए है। जिसमें 24 रेत के व 1 गिट्टी का प्रकरण है कुल 53 केस बनाए गए है इस पर खनिज अधिनियम के तहत कार्यवाई की जा रही है।

अलग अलग क्षेत्रों में सघन जांच…
उपरोक्त सभी प्रकरण लमेर, लारीपारा, सेंदरी, मंगला, उर्तुम, मोहरा इत्यादि क्षेत्रों की सघन जाँच के दौरान दर्ज किए गये हैं। उल्लेखनीय है दो दिन पूर्व भी ग्राम जोंध्रा, पचपेड़ी, मस्तूरी, लावर, सिरगिट्टी आदि क्षेत्रों में भी विभाग द्वारा कुल 28 प्रकरण और भी दर्ज किए गए थे (कुल 53 प्रकरण ) जिसके वाहन अभी भी अलग अलग थाना/जाँच नाकों में अभिरक्षा में सुरक्षार्थ रखे गये हैं और अभी इन सभी वाहनों पर कार्यवाही प्रचलन में है।

Author Profile
Latest entries
राजनीति18/06/2026बिजली बिल बना सियासी मुद्दा,, कांग्रेस बोली- जनता को लूट रही है भाजपा सरकार” पांचवीं बार बढ़े बिजली दाम, स्मार्ट मीटर और महंगे बिलों से जनता परेशान…
बिलासपुर18/06/2026‘भर्ती नहीं तो भविष्य अंधकारमय’,, गृह विज्ञान को भर्ती सूची में शामिल करने छात्राओं ने डिप्टी सीएम से लगाई गुहार… महिला शिक्षा से जुड़े विषय की उपेक्षा पर छात्राओं में नाराजगी…
छत्तीसगढ़18/06/202699 हार का रिकॉर्ड बनाने वाले राहुल क्या देंगे जीत का मंत्र ?… बिजली बिल से लेकर ऑपरेशन टाइगर तक, डिप्टी सीएम अरुण साव का कांग्रेस और उद्धव गुट पर तीखा हमला…
छत्तीसगढ़17/06/2026बहतराई खेल प्रशिक्षण केन्द्र में निर्माण और मरम्मत के कार्यों में देरी पर भड़के उप मुख्यमंत्री अरुण साव खिलाड़ियों को उत्कृष्ट सुविधाएं देने में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कार्यों में तेजी लाकर 15 दिनों में मांगी प्रगति रिपोर्ट
