नगोई में 19 लाख के निर्माण कार्य का सभापति गौरहा ने किया भूमिपूजन… कहा जनभावनाओं के अनुरूप हो रहा है विकास…
बिलासपुर, जनवरी, 22/2023
नंगोई में जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने 19 लाख की लागत से नाली निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। भूमि पूजन के दौरान निर्माण एजेंसी के अधिकारियों के अलावा स्थानीय गणमान्य समेत क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि भी विशेष रूप से उपस्थित थे। अंकित गौरहा ने बताया पानी निकासी और नाली निर्माण को लेकर जनता की बहुत पुरानी मांग थी। भूपेश सरकार के प्रयास से जनता की मांग को पूरा किया गया है। नाली निर्माण के बाद स्थानीय लोगों के पानी निस्तारी की समस्या हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी।

जिला पंचायत अंकित गौरहा ने नंगोई में स्थानीय लोगों की लगातार मांग के मद्देनजर नाली निर्माण को लेकर भूमि पूजन किया। अंकित गौरहा ने नारियल फोड़ने के बाद निर्माण कार्य का पहला फावड़ा भी चलाया। अंकित गौरहा ने बताया कि 19 लाख रूपयों की लागत से नाली का निर्माण किया जाएगा। उन्होने इस दौरान अधिकारियों को नाली निर्माण कार्य समय और गुमवत्ता के साथ करने का निर्देश भी दिया।
सभापति ने कहा जनभावनाओं के मांग अनुरूप जिला पंचायत के क्षेत्र का विकास तेजी से हो रहा हैं। बरसात के समय में जनता को पानी निस्तारी को लेकर समस्या का सामना करना पड़ता था। इन्ही तमाम बातों को लेकर शासन ने नाली निर्माण के लिए 19 लाख रूपयो का एलान किया। आज भूमि पूजन के साथ नाली निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। उन्होने कहा कि जनता की मांग को शासन ने हमेशा गंभीरता से लिया है। क्योंकि भूपेश सरकार के हमेशा मानना है कि जनता की खुशी में ही सरकार की खुशी है।

भूमि पूजन के दौरान सरपंच प्रतिनिधि बुद्धनाथ पैगोर, उपसरपंच संतोष ठाकुर,रूपेश रोहिदास, गुलाब शास्त्री, सचिन धीवर, लोकप्रकाश दिवाकर, सतानंद साहू,अनिल पटेल समेत अधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद थे।
Author Profile
Latest entries
अपराध13/07/2026बाल संप्रेषण गृह में खूनी वारदात,, प्रहरी की हत्या,, हाथ-पैर बांधकर गला घोंटने का आरोप,, 4 नाबालिग फरार…
बिलासपुर12/07/2026गांवों को मिली विकास की सौगात: बेलतरा में ₹1.90 करोड़ के कार्यों का शुभारंभ,, विधायक सुशांत शुक्ला ने दिया जनभागीदारी व पर्यावरण संरक्षण का संदेश का संदेश…
अपराध12/07/2026विनायका हाइट्स फिर विवादों में,, बिना सहमति बिल्डर के खाते में ट्रांसफर हुई लाखों की लोन राशि,, बिल्डर और बैंक अधिकारियों के खिलाफ अपराध दर्ज…
बिलासपुर10/07/2026अपोलो की स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल,, तीन महीने से बंद एंबुलेंस सेवा,, मरीजों की जान से खिलवाड़ का आरोप,, प्रबंधन को एक हफ्ते का अल्टीमेटम… शैलेश पाण्डेय ने आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं पर मांगा जवाब, व्यवस्था नहीं सुधरी तो उग्र आंदोलन की दी चेतावनी.. संवेदनाएं मर चुकी हैं, सेवा नहीं सिर्फ व्यवसाय कर रहा है अपोलो : विजय केशरवानी
