भीषण कार हादसा… पेड़ से टकराई अनियंत्रित कार में लगी आग… गाडी में बैठे लोगो की जलकर मौत…
बिलासपुर, जनवरी, 22/2023
रतनपुर से पेंड्रा जाने वाले रास्ते मे देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें कार सवार लोगों की जलकर मौके पर ही मौत हो गई है। देर रात को आरएमकेके रोड में पोंड़ी गांव में मसाला दुकान के आगे एक वैन्यू कार जो कि बिलासपुर से पेंड्रा की ओर जा रही थी करीब एक बजे अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी। हादसा इतना वीभत्स था कि कार मे आग लग गयी और कार के दरवाजे लॉक हो गये बंद दरवाजे की वजह से सभी कार के अंदर फंस गए और बाहार नहीं निकल पाये।

गाडी में सवार लोगों को बचने का मौका ही नही मिल पाया और सभी लोगों की जलकर मौत हो गई और उनकी हडिडयां तक राख हो गयीं। मौके से गुजर रहे राहगीरों ने अपने स्तर पर लोगों को बचाने का प्रयास जरूर किया पर कोई भी बचा नहीं सका। गाँव के लोगो का कहना है कि कार में हादसे के वक़्त 3 लोग मौजूद थे हालाँकि कार में सवार लोगो की उनकी पहचान को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है।
वहीं रतनपुर पुलिस अब मौके पर पहुंचकर मृतकों के बारे में पतासाजी कर रही है कि मरने वालों की संख्या कितनी है और कौन है। वहीं कार का नंबर के आधार पर पतासाजी करने का प्रयास किया जा रहा है।

Author Profile
Latest entries
अपराध13/07/2026बाल संप्रेषण गृह में खूनी वारदात,, प्रहरी की हत्या,, हाथ-पैर बांधकर गला घोंटने का आरोप,, 4 नाबालिग फरार…
बिलासपुर12/07/2026गांवों को मिली विकास की सौगात: बेलतरा में ₹1.90 करोड़ के कार्यों का शुभारंभ,, विधायक सुशांत शुक्ला ने दिया जनभागीदारी व पर्यावरण संरक्षण का संदेश का संदेश…
अपराध12/07/2026विनायका हाइट्स फिर विवादों में,, बिना सहमति बिल्डर के खाते में ट्रांसफर हुई लाखों की लोन राशि,, बिल्डर और बैंक अधिकारियों के खिलाफ अपराध दर्ज…
बिलासपुर10/07/2026अपोलो की स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल,, तीन महीने से बंद एंबुलेंस सेवा,, मरीजों की जान से खिलवाड़ का आरोप,, प्रबंधन को एक हफ्ते का अल्टीमेटम… शैलेश पाण्डेय ने आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं पर मांगा जवाब, व्यवस्था नहीं सुधरी तो उग्र आंदोलन की दी चेतावनी.. संवेदनाएं मर चुकी हैं, सेवा नहीं सिर्फ व्यवसाय कर रहा है अपोलो : विजय केशरवानी
