बिलासपुर, जुलाई, 07/2024
देर रात खनिज विभाग का छापा… अवैध उत्खनन में लगे मशीन और हाइवा जप्त…
बिलासपुर में लगातार हो रहे अवैध उत्खनन और परिवहन की शिकायत पर खनिज विभाग की टीम ने देर रात छापा मार कर चैन माउंटेन मशीन और हाइवा पकड़ा है। गतौरा में अवैध चिल्फी पत्थर खुदाई हो रही थी जिसकी अनुमति नहीं ली गई थी मीडिया में खबर आने के बाद खनिज विभाग हरकत में आया और देर रात छापा मार कार्यवाई कर गाड़ियों जप्त कर काम बंद कराया।

बता दे की शनिवार की देर रात को खनिज अमला बिलासपुर द्वारा ग्राम कुकुर्दीकला,अमलडिहा ,उदयबंद,गतौरा लोधीपारा, लोफंदी, सेंदरी, कछार निरतू, धुरीपारा मंगला क्षेत्र मे खनिज परिवहन कर रहे वाहनों का सघन चेकिंग की गई।
रात 3 बजे के करीब ग्राम कुकुर्दीकला ,थाना एवं तहसील-पचपेड़ी में शिवनाथ नदी के भीतर दो नग चैन मांउटेड मशीन को खनिज रेत के अवैध उत्खनन करते पाये जाने पर नदी के बाहर खड़ा कर जप्तकर सील किया गया।दो नग लोड हाइवा को नदी के रास्ते मे फंसे होने के कारण चैन माउंटेड मशीन मालिक के सुपुर्दगी मे दिया ।एक हाइवा को खनिज रेत का अवैध परिवहन करते पाये जाने पर जप्त कर पुलिस थाना पचपेड़ी में अभिरक्षा मे रखा गया है।

इसके अलाव ग्राम गतौरा में मुरूम मिक्स चिल्ली पत्थर का अवैध परिवहन करते 2 ट्रेक्टर को जप्तकर पुलिस थाना सरकंडा के अभिरक्षा मे रखा गया है। ग्राम कछार मे खनिज रेत के अवैध परिवहन करते 1ट्रेक्टर को जप्त कर पुलिस थाना कोनी के अभिरक्षा मे रखा गया है।
Author Profile
Latest entries
धर्म-कला -संस्कृति23/07/2026छत्तीसगढ़ के भांचा श्रीराम की आस्था के सम्मान में निकलेगी तीन दिवसीय “श्रीराम श्रद्धा यात्रा” “भांचा श्रीराम का सम्मान, ननिहाल छत्तीसगढ़ का प्रण — श्रद्धा के नारियल, रामलला के श्रीचरणों में समर्पण।”
राजनीति23/07/2026कांग्रेस शासन में करोड़ों का कथित सर्पदंश फर्जीवाड़ा,, पूर्व विधायक पांडे बताएं जिम्मेदार कौन ? – भाजपा
बिलासपुर23/07/2026बिलासपुर के हक की आवाज़ कौन उठाएगा ?.. शहर के मुद्दों पर सदन में सन्नाटा,, पूर्व विधायक ने पूछा— आखिर क्यों मौन हैं अमर अग्रवाल ?…
बिलासपुर21/07/2026एक गुंडा-एक जवान’ नीति लागू, सक्रिय बदमाशों पर रहेगी कड़ी नजर आईजी राम गोपाल गर्ग की कार्यशाला में प्रिवेंटिव पुलिसिंग पर जोर, गुंडा-निगरानी बदमाशों की सघन चेकिंग के लिए जारी हुई नई SOP
