रेत चोरो पर खनिज विभाग की बड़ी कार्यवाई… 2 पोकलेन, 5 हाइवा, 3 ट्रैक्टर जप्त…
बिलासपुर, फरवरी, 20/2023
खनिज विभाग की टीम ने सोमवार की सुबह सेन्दरी, निरतु और घुटकू रेत खदान क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने रेत का अवैध परिवहन करते हुए पांच हाइवा, दो पोकलेन और तीन ट्रैक्टर जब्त किया है। खनिज अमले ने जब्त किए गए दोनो पोकलेन को सील कर कोनी पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। साथ ही लिखित शिकायत किया है कि पोकलेन को मौका से हटाए या लेकर भागने की सूरत में अमानत में खयानत का अपराध दर्ज किया जाए। इसके अलावा सभी हाइवा और ट्रैक्टर को भी थाना के हवाले कर दिया है।

खनिज विभाग टीम ने कलेक्टर के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अरपा तट सथित सेन्दरी, निरतु और घुटकू क्षेत्र में ताबड़तोड़ कार्रवाई कर दो पोकलेन समेत पांच हाइवा और तीन ट्रैकर बरामद किया है। सभी वाहनों को खनिज विभाग की टीम ने रेत परिवहन करते और नदी में खुदाई करते हुए पकड़ा है। मामले में खनिज अधिकारी डॉ.डीके मिश्रा ने बताया कि कलेक्टर के निर्देश पर रेत के अवैध उत्खनन के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मुखबीर की सूचना पर सुबह तुर्काडीह, सेन्दरी, घुटकू, निरतु और कछार क्षेत्र में ताबड़तोड़ कार्रवाई की। मौके से पांच हाइव, दो ट्रैक्टर समेत दो पोकलेन मशीन बरामद किया गया है।
कार्रवाई के दौरान बरामद पोकलेन को सील कर दिया गया है। पोकलेन को पुलिस के हवाले भी कर दिया गया है। पुलिस को लिखित में बताया गया है को सील किए गए पोकलेन को बिना खनिज विभाग के आदेश पर यदि छेड़छाड़ किया जाता है तो अमानत पर खयानत धाराओं के तहत संबधित आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया जाए। जब्त हाइवा और ट्रैक्टर को भी पुलिस थाना कोनी में खड़ा किया गया है।
जप्त वाहन मालिक के नाम…
CG10C5482- गुलाब सोनकर
CG15AC2196 – गुलाब सोनकर
CG10C7173- अनिल सिंह चौहान, दीपक उपाध्याय और सौरभ पांडे।

Author Profile
Latest entries
Uncategorized15/09/2026खड़ी स्कूटी और बाइक में आग लगाने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार…
बिलासपुर14/09/202611 वर्षों से पेण्ड्रा में दिया जा रहा स्वच्छता का संदेश, 13 सितंबर से फिर शुरू हुआ महाअभियान मुक्तिधाम, खेल मैदान, तालाब सहित शहर के 6 प्रमुख स्थानों की कराते हैं सफाई हर्ष छाबरिया की पहल बनी जनअभियान की पहचान, शहरवासी स्नेह से कहते हैं ‘स्वच्छता दूत’
राजनीति13/09/2026मोदी के 25 वर्ष के जनसेवा कार्यकाल पर सेवा संकल्प अभियान… 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम…
बिलासपुर13/09/2026विधायक के जन्मदिन में सड़क बनी जश्न का मंच, जनता घंटों जाम में हलाकान; यातायात प्रशासन सवालों के घेरे में ?
