खेल परिसर में देर रात छात्र की हत्या… कुछ घंटों में ही पकड़ा गया आरोपी…
बिलासपुर, अक्टूबर, 12/2023
सरकंडा स्थित खेल परिसर में देर रात एक छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। यह घटना छात्र की बर्थ डे पार्टी मानने के दौरान सिगरेट खरीदने को लेकर पान ठेला संचालक से विवाद होने के बाद हुई। पुलिस ने रात में ही आरोपी को घेराबंदी करके गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी के पास से चाक़ू बरामद कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार 11 अक्टूबर को रात्रि करीबन 11:30 बजे सूचना मिली कि सरकंडा खेल परिसर के पास एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा है कि घटना की सूचना सरकंडा से पुलिस टीम मौके पर पहुंची जहां एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला जिसके छाती में किसी धारदार हथियार से हमला कर हत्या की गई थी मृतक की पहचान देवव्रत सिंह पैकरा जिला रायगढ़ के रूप में हुई जो शुभम बिहार कॉलोनी में छात्रावास में रहकर साइंस कॉलेज में एमएससी की पढ़ाई कर रहा है जो घटना दिनांक को अपने दोस्त पंकज लश्कर जो की स्विमिंग पूल में गार्ड का काम करता है तथा अन्य दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी मनाने इकट्ठा हुए थे इसी दौरान मृतक के दोस्त खेल परिसर के बाहर दुकान में कुछ सामान लेने गए थे जहां दुकान संचालक आरोपी अंकित यादव से उधारी सामान लेने की बात को लेकर विवाद हुआ था और गाली गलौज कर आपस में मारपीट किये, मारपीट करने के बाद वहां से सभी लड़के भाग गए मारपीट होने के बाद आरोपी अंकित यादव अपनी दुकान से चाकू लेकर स्विमिंग पूल की ओर आया और देवव्रत सिंह को मारपीट करते हुए उसके छाती पर वार कर दिया जिससे देवव्रत सिंह की मौके पर मौत हो गई घटनाकरित करने के बाद आरोपी अंकित यादव घटना स्थल से भाग गया वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा घटनास्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ किया गया जिसमें सूचना मिला की मृतक एवं उसके दोस्तों का दुकान संचालक से विवाद हुआ था पुलिस टीम के द्वारा पूछताछ के बाद संदेही अंकित यादव का पता तलाश किया गया जो फरार था जिसे मुखबिर की सूचना से घेराबंदी कर उसके घर के पास से पकड़ा गया पूछताछ करने पर आरोपी अंकित यादव ने अपने दुकान में उधारी सामान लेने की बात को लेकर मारपीट की घटना होना स्वीकार किया तथा मारपीट से गुस्सा होकर अपने दुकान में रखें घरेलू चाक़ू से देवव्रत सिंह पैकरा की हत्या करना स्वीकार किया आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त घरेलु चाकू को जप्त किया गया आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।
नाम आरोपी…
1- अंकित यादव पिता राजेंद्र कुमार यादव उम्र 20 वर्ष निवासी रामनगर सरकंडा
Author Profile
Latest entries
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर16/10/2026बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
बिलासपुर15/10/2026भक्ति के पथ पर बढ़ते कदम, गाँव-गाँव में गूँज रहा माँ महामाया का जयकारा; बेलतरा की ध्वजा यात्रा बनी जनआस्था और सामाजिक समरसता का महापर्व..चौथे दिन नगौई से जलसों तक उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, खपराखोल में धुरी समाज के सामुदायिक भवन हेतु ₹20 लाख के कार्य का भूमिपूजन..
अपराध14/10/2026ऑनलाइन पेमेंट के बदले नकद देने का खेल, 45 च्वाइस सेंटर संचालकों से 25 लाख की धोखाधड़ी.. QR कोड बना ठगी का हथियार, रायपुर के दो आरोपी गिरफ्तार..
