• Fri. Jul 26th, 2024

News look.in

नज़र हर खबर पर

रतनपुर के मतदाताओं एवं कार्यकर्ताओ का आभार प्रकट करने रतनपुर पहुंचे नवनिर्वाचित कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव… रतनपुर का सम्मान बना रहेगा, कोटा विधानसभा के विकास के साथ रतनपुर का भी विकास होगा- अटल श्रीवास्तव…

रतनपुर का सम्मान बना रहेगा, कोटा विधानसभा के विकास के साथ रतनपुर का भी विकास होगा- अटल श्रीवास्तव….

रतनपुर के मतदाताओं एवं कार्यकर्ताओ का आभार प्रकट करने रतनपुर पहुंचे नवनिर्वाचित कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव… चपोरा धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण किया, विधायक अटल श्रीवास्तव ने…

बिलासपुर, दिसंबर, 14/2023

कोटा के नवनिर्वाचित विधायक अटल श्रीवास्तव ने रतनपुर पहुंचकर मां महामाया, गिरजाबंध हनुमान मंदिर, चपोरा सिद्ध बाबा आश्रम पहुंचकर माथा टेका कोटा के विकास हेतु आशीर्वाद प्राप्त किया। तत्पश्चात् रतनपुर ग्रामीण एवं शहर के कांग्रेस जनों द्वारा आयोजित स्वागत एवं आभार रैली में भाग लिया। रतनपुर पहुंचने पर सर्वप्रथम मां महामाया मंदिर चौक पर वरिष्ठ कांग्रेसजनों एवं कांग्रेस के पदाधिकारी, जोन, सेक्टर, बूथ के अध्यक्षों द्वारा, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, किसान कांग्रेस के साथियों द्वारा जोरदार ढोल, बाजा एवं पटाखे के साथ स्वागत किया गया। कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव रैली के साथ वार्ड नं 3 महामाया वार्ड का भ्रमण किया, बाजार में सभी व्यापारियों से मिलकर उनका आभार प्रकट किया। रैली के दौरान अपने-अपने घरों के सामने नागरिकों एवं महिलाओं ने आरती उतारी, फूल मालाओं से स्वागत किया और खुशी की मिठाई खिलाई। रैली महामाया चौक पर समाप्त हुई, जहां विधायक अटल श्रीवास्तव ने सभा को संबोधित किया। चपोरा स्थित चांपी जलाशय पहुंचने पर रतनपुर ग्रामीण के अध्यक्ष यासीन खान के नेतृत्व में जोन, बूथ, सेक्टर अध्यक्षों ने स्वागत किया। चांपी में ही सभी कार्यकर्ताओं ने विधायक के साथ भोजन ग्रहण किया।

स्वागत एवं आभार सभा को संबोधित करते हुए विधायक अटल श्रीवास्तव ने कहा कि रतनपुर ग्रामीण एवं शहर के कार्यकर्ताओं ने चुनाव में दिन रात मेहनत कर मुझे विधायक बनाया। भूपेश बघेल सरकार की योजनाओं को लेकर कार्यकर्ता मतदाताओं तक पहुंचे और मतदाताओं ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर भरोसा करते हुए कांग्रेस को अपना वोट दिया। आज जो मुझे सम्मान मिल रहा है, इस सम्मान के हकदार रतनपुर के कार्यकर्ता भी है। अटल श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार छ.ग. में बनते ही मैंने बहुत से सपने रतनपुर को लेकर संजोए थे। ऐतिहासिक एवं धार्मिक रतनपुर नगर को पर्यटन के क्षेत्र में हिंदुस्तान के नक्शे पर स्थापित करने की योजनाएं थी। विधायक के रूप में मैं उन योजनाओं को लेकर विधानसभा के माध्यम से मुख्यमंत्री और संबंधित विभागीय मंत्री तक अपनी बात पहुंचाऊंगा और पूरा कराने का प्रयास करूंगा। स्वागत एवं आभार सभा में प्रमुख रूप से आनंद जायसवाल, आदित्य दीक्षित, दामोदर सिंह क्षत्री, सुभाष अग्रवाल, शीतल जायसवाल, यासीन खान, पुष्पकांत कश्यप, पूर्णिमा वैष्णव, संजय जायसवाल, अभिषेक मिश्रा, मदन कैहरा, रामगोपाल कैहरा, सुरेश टंडन, मिलन मरावी, जिला पंचायत सदस्य आनंद मरावी, महावीर साहू, नेतराम साहू, यासीन अली, जितेन्द्र चंदेल, राजा रावत, अभिनव तिवारी, शिवानंद पाण्डेय, नीरज जायसवाल, आशीष शर्मा, यूनोज मेनन, प्रबोधा पाण्डेय, यमुना बासवाडे, शैल जायसवाल, बिलासपुर से अभय नारायण राय, तैयब हुसैन, अजय श्रीवास्तव, सुद्धांशु मिश्रा, अतुल सिंह, पंचराम सूर्यवंशी, महेन्द्र गंगोत्री, अजमुल हक, गौरव दुबे, विनोद कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

विधायक अटल श्रीवास्तव ने कार्यक्रम के पश्चात चपोरा धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण किया, प्रबंधक विवेक सिंह से जानकारी ली और निदेशित किया कि किसानों को किसी तरह की तकलीफ धान बेचने में नहीं होनी चाहिए। अटल श्रीवास्तव ने यह भी कहा कि किसान 21 क्विंटल प्रति एकड़ और 3100 रूपये प्रति क्विंटल का इंतजार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *