• Wed. Jul 15th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

वर्दी पहनकर रील (वीडियो) नही बना पाएंगे अब पुलिसकर्मी… विशेष शाखा ने जारी किए सख्त नियम…

वर्दी पहनकर रील ( वीडियो) नही बना पाएंगे अब पुलिसकर्मी… विशेष शाखा ने जारी किए सख्त नियम…

रायपुर/बिलासपुर, 16/2023

सोशल मीडिया में वर्दी में रील वीडियो बनाने वाले पुलिसकर्मियों पर गाज गिर सकती है। पुलिस विभाग के विशेष शाखा ने आदेश जारी किया है। जिसमे ऐसे पुलिस वाले जो सोशल मीडिया में एक्टिव है और वर्दी में रील वीडियो बनाते है वे अब वर्दी पहनकर वीडियो नही बना पाएंगे। सोशल मीडिया पर जो भी पोस्ट करेंगे, उसमें एक सरकारी कर्मचारी के आचरण के संबंध में जो नियम बनाए गए हैं, उसका ध्यान रखना होगा। यही नहीं, एक सामान्य नागरिक के रूप में भी यदि कोई पोस्ट करेंगे तो यह स्पष्ट करना होगा कि यह उनका व्यक्तिगत पोस्ट है और इससे विभाग को लेना-देना नहीं है।राज्य के खुफिया विभाग ने पहली बार सोशल मीडिया के उपयोग के संबंध में एक परिपत्र जारी किया है। इसमें सभी पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के लिए यह स्पष्ट किया गया है कि वे सोशल मीडिया का इस्तेमाल किस तरह करेंगे। दरअसल, कई पुलिस अधिकारी और कर्मचारी वर्दी में कई तरह की तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करते हैं. कई ऐसे भी हैं जो नियमित रूप से रील पोस्ट करते हैं। पुलिस विभाग का मानना है कि वर्दी या उसका कोई भाग पहनकर मनोरंजक रील शेयर करना गरिमा के खिलाफ है। साथ ही, भाषा शैली भी ऐसी होनी चाहिए जिसमें विभाग की गरिमा और अनुशासन बना रहे. एक और खास बात यह है कि पुलिस अधिकारी कर्मचारी कोई भी विभागीय दस्तावेज बिना अनुमति के सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पोस्ट नहीं कर सकेंगे।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries
पंडवानी की अमर आवाज़ हुई मौन: पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई का 70 वर्ष की आयु में निधन,, कला जगत में शोक की लहर…
बेलतरा को 10 करोड़ की नई सौगात, विकास को मिली रफ्तार,, तोखन साहू और अरुण साव ने मुक्तिधाम व सामुदायिक भवन के लिए की डेढ़ करोड़ की घोषणा,, विधायक सुशांत शुक्ला बोले, विधानसभा में 1000 करोड़ से अधिक के विकास कार्य पूरे…
मंगला क्षेत्र को 7.49 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात,, मुख्य अतिथि होंगे उप मुख्यमंत्री अरुण साव, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला की मौजूदगी में होगा विकास कार्यों का भूमिपूजन,,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed