विश्व कठपुतली दिवस पर ” कठपुतली शो ” के जरिये निजात का संदेश…
बिलासपुर, मार्च, 21/2023
‘विश्व कठपुतली दिवस’ के अवसर पर मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, नेहरू चौक, थाना सिविललाइन व प्रोग्रेसिव कान्वेंट स्कूल (राजीव गांधी चौक) में निजात कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे “पपेट शो” के जरिये निजात के कांसेप्ट से जनता को रूबरू कराने का प्रयास किया गया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक द्वारा ” निजात -सांग ” के साथ ‘ पपेट – शो ‘ की सराहना करते हुए नशे के विरुद्ध अभियान में जनता को जागरूक करने में यह निश्चित रूप से सहायक व सार्थक होने की बात कही। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अति पुलिस अधीक्षक शहर व ग्रामीण के अलावा सीएसपी, डीएसपी मंजुलता कुजूर, व राजेश श्रीवास्तव उपस्थित थे।

गुजरात पुलिस की टीम को भी पपेट शो के जरिये बिलासपुर पुलिस के नशे के विरुद्ध निजात अभियान को समझाया गया। नेहरू चौक व थाना सिविललाइन, प्रोग्रेसिव कान्वेंट स्कूल में भी निजात की मंशा को कठपुतली प्रदर्शन से रेखांकित करने का प्रयास किया गया।

किरण मोइत्रा व उनकी टीम ने बड़ी मेहनत करके सिविललाइन पुलिस टीम के साथ विश्व कठपुतली दिवस पर नशे से निजात की बिलासपुर पुलिस के अभियान को जनता तक़ सुलभ व सहज तरीके से पहुंचने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।
यह आयोजन लगातार निजात अभियान के तहत अन्य चिन्हित स्थानों पर भी आने वाले दिनों में आयोजित किया जायेगा।

Author Profile
Latest entries
Uncategorized08/05/2026नहर किनारे दिखा भालू, पचपेड़ी में दहशत,, पहली बार रिहायशी इलाके तक पहुंचा जंगली भालू, वन विभाग अलर्ट..
Uncategorized07/05/2026भाजपा ने मंडल संगठन प्रभारियों की सूची जारी की, बिलासपुर दक्षिण से मनीष अग्रवाल बने सहप्रभारी…
छत्तीसगढ़07/05/2026एफएसएल रिपोर्ट से लेकर टीआई परेड तक सवालों में,, नक्सली हमला ताड़मेटला केस में आरोपी बरी…76 जवान हुए थे शहीद…
बिलासपुर07/05/202610 मिनट के तूफान ने खोली सिस्टम की पोल: डबल इंजन सरकार में भी बिलासपुर अंधेरे में : शैलेश पांडे
