तीन दिनों के भीतर प्रेस क्लब चुनाव की होगी घोषणा… आमसभा में सदस्यों की मांग पर लिया गया फैसला…
बिलासपुर, जुलाई, 12/2023
बिलासपुर प्रेस क्लब की बुलाई गई आमसभा बुधवार को बिना किसी विवाद के संपन्न हो गई। सुबह 11:00 प्रेस ट्रस्ट भवन ईदगाह चौक में आम सभा की शुरुआत की गई। प्रेस क्लब के सदस्यों की कम उपस्थिति को देखते हुए कोरम का अभाव मानकर आधे घंटे के लिए सभा स्थगित कर दी गई। पुनः 11:30 बजे सभा की बैठक शुरू हुई जिसमें सचिव इरशाद अली ने कोषाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ठाकुर के जरिए अध्यक्ष वीरेंद्र गहवई सहित कार्यकारिणी को उपलब्ध कराए गए खर्च के ब्यौरे को सदस्यों के सामने पढ़कर सुनाया। विभिन्न कार्यों में किए गए खर्चों को लोगों ने सुना और बिना किसी टीका टिप्पणी के उसे स्वीकार करते हुए सभा ने अपनी सहमति प्रदान कर दी।
इसी दौरान प्रेस क्लब के सदस्यों की मांग पर प्रेस क्लब अध्यक्ष वीरेंद्र गहवई चुनाव कराने के लिए सहमत हो गए और सभा के दौरान ही उन्होंने दो-तीन दिनों के अंदर कार्यकारिणी की बैठक में चुनाव कराने की घोषणा करने की जानकारी दी। इस मौके पर उपाध्यक्ष विनीत चौहान, सहसचिव भूपेश ओझा, कार्यकारिणी सदस्य ऋतु साहू के अलावा यहां प्रेस क्लब के अधिकांश सदस्य मौजूद रहे।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized16/09/2026ब्रेकिंग छत्तीसगढ़: झीरम नरसंहार में 13 साल बाद आया फैसला, 10 आरोपियों को फांसी की सजा, लेकिन कई सवाल बाकी, बड़े चेहरों की भूमिका पर उठे सवाल ?.. पीड़ित डॉ. विवेक बाजपेई ने जताई असंतुष्टि, बोले- अधूरे न्याय के खिलाफ जाएंगे सुप्रीम कोर्ट..
राजनीति16/09/2026PSC पर कांग्रेस का तीखा हमला: “युवाओं के भविष्य से खिलवाड़, सही-गलत जवाबों के भी बराबर अंक” 2025 की भर्ती में 1:3 के नियम पर उठाए सवाल, कांग्रेस ने इंटरव्यू रोककर सभी कॉपियां सार्वजनिक करने की मांग की..
Uncategorized15/09/2026खड़ी स्कूटी और बाइक में आग लगाने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार…
बिलासपुर14/09/202611 वर्षों से पेण्ड्रा में दिया जा रहा स्वच्छता का संदेश, 13 सितंबर से फिर शुरू हुआ महाअभियान मुक्तिधाम, खेल मैदान, तालाब सहित शहर के 6 प्रमुख स्थानों की कराते हैं सफाई हर्ष छाबरिया की पहल बनी जनअभियान की पहचान, शहरवासी स्नेह से कहते हैं ‘स्वच्छता दूत’
