राम ने महानता का कर्म किया और रावण ने राक्षसों का हर युग में होगी रावण की हार…
सभापति ने कहा..हर दिल में बसते हैं राम..क्योंकि सब पर हैं मातारानी का आशीर्वाद..
बिलासपुर, अक्टूबर, 06/2022
जिला पंचायत सभापति अंकित ने 21 से अधिक ग्राम पंचायतों का भ्रमण कर दुर्गोत्सव कार्यक्रम में शिरकत किया। स्थानीय लोगों के साथ जनप्रतिनिधियों से सम्पर्क कर मातारानी से आशीर्वाद लिया। क्षेत्र समेत जिला और प्रदेश की उन्नति के लिए मां महामाया के दरबार में मत्था भी टेका। दुर्गा पण्डाल पहुंचकर माता रानी का पूजा अर्चना कर जन जन में साम्प्रदायिक सौहार्द्ध की कामना भी किया।
पूरे 9 दिनों तक अपने जिला पंचायत क्षेत्र में भ्रमण कर जगह जगह स्थापित दुर्गा समिति पहुंचकर अंकित गौरहा ने जनता के लिए आशीर्वाद मांगा। उपस्थित जनता जनार्दन को संबोधित किया। अंकित ने कहा त्योहार सिर्फ पूजा पाठ ही नहीं..बल्कि आचार विचार भी है। त्योहार पर्व हमें संस्कारित करते हैं। दुनिया का कोई विरला ही त्योहार होगा जो मानव ही बल्कि जीव जन्तुओं से प्रेम करना नहीं सिखाता है। मानव इस दुनिया में ईश्वर का सर्वश्रेष्ण कृति है। पर्व,धर्म और जाति बेशक अलग हो सकते हैं। लेकिन इन सभी में इंसानियत का रिश्ता सबसे ऊपर है और उसी इंसानियत के कारण हम मिल जुलकर रहते भी है। सभी लोग सभी की खुशहाली की कामना करते हैं। इसमें ना केवल एक जनप्रतिनिधि बल्कि एक आम इंसान होने के नाते मातारानी से सभी समाज, क्षेत्र, जिला और प्रदेश की खुशहाली की कामना करता हूं।
अंकित ने बताया कि बिलासपुर को मां महामाया की नगरी भी कहा जाता है। प्रदेशवासी यहां की जनता को मातारानी का सबसे सच्चा पुत्र कहा जाता है। मातारानी का सब पर आशीर्वाद है। हम मिलजुलकर रहें। और मातारानी की आदेश का पालन करें। यहीं बताने मां दुर्गा हर साल हमारे बीच में आती है। इसलिए हम मिलकर अपने जिले का नाम रोशन करें। उन्होने कहा कि जिले का तेजी से विकास हो रहा है। खुद मुख्यमंत्री भी जिले और ग्रामीण जन जीवन के विकास को लेकर संकल्पित है।
अंकित ने जिला पंचायत क्षेत्र के बैमा, नंगोई, पौंसरा, उर्तुम, परसाही, लगरा, फरहदा,, खैरा (ल), महमंद ,धूमा , ढेंका, मानिकपुर, कोरमी, बसिया, हरदीकला, लिमतरी, पोड़ी (स),मगरउछला,नगरौडी, सिलपहरी, बन्नाकडीह और शहर स्थित सभी दुर्गापण्डाल पहुंचकर जनता से रूबरू हुए। उन्होने इस दौरान मातारानी से आशीर्वाद लेने के बाद मिलजुलकर रहने को कहा।
मातारानी की धरती पर रावण आचरण का स्थान कोई स्थान नहीं…
अंकित गौरहा ने महमंद में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में शिरकत किया। उपस्थित भारी भीड़ को संबोधित किया। उन्होने कहा कि रावण विद्वान था। लेकिन उसके गलत आचरण ने उसकी विद्वता को धूमिल कर दिया। कहने का मतलब है कि कोई भी गलत आचरण समाज और देश के लिए कभी हितकर नहीं रहा है। ईश्वर ही नहीं बल्कि समाज भी गलत आचरण को माफ नहीं करता है। उसका फल मिलकर ही रहता है। रावण जैसा पराक्रमी योद्धा ही क्यों ना हो।
उपस्थित लोगों को सभापति ने कहा कि विजयादशमी का पर्व पर बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है। अविश्वास पर विश्वास का पर्व है। दुष्चरित पर सच्चरित की जीत का पर्व है। अंकित ने दुरहाया कि राम और रावण एक ही राशि का नाम है। कोई जन्म से महान नहीं होता है। राम ने महानता का कर्म किया और रावण ने राक्षसों का। हम सदियों से विजयदशमी पर्व मना रहे है। और सदियों तक मनाएंगे। हमारी एकता के सामने रावण को हमेशा मरना होगा और हम सभी के दिल में रहते हुए राम हमेशा बुराई पर जीत हासिल करते रहेंगे।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नागेंद्र राय ने अपने संबोधन में कहा कि युगो युगो से सत्य ही हमेशा विजयी होता आया है और रावण का अंत इस बात को प्रमाणित करता है कि दुष्टों का अंत निश्चित आज नहीं तो कल होना ही है इसलिए हमेशा सदमार्ग पर चलें और प्रभु श्री रामचंद्र जी के गुणों का अनुसरण करते हुए अपने जीवन को सफल बनाएं। जनपद सदस्य नारद रजक व सरपंच प्रतिनिधि अनिल निषाद ने भी सभी को विजयादशमी की शुभकामनाएं दी।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर17/10/2025केंद्रीय मंत्री तोखन साहू के जन्मदिन पर मिला रिकार्ड तोड़ बधाई संदेश और बधाई देने के लिए लोगों का लगा रहा ताता..
प्रशासन16/10/2025दो दिनों में 8 वाहन जब्त: बिलासपुर में खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन पर कसा शिकंजा
बिलासपुर15/10/2025“सीपत फिर सुलगा! NTPC पर मुआवजा रोकने और मजदूरों के शोषण के आरोप, यूनियन ने दी आंदोलन की चेतावनी”
Uncategorized15/10/2025युवाओं को एक भारत और आत्मनिर्भर भारत के लिए प्रेरित करने सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर सरदार@150 यूनिटी मार्च…