राजस्व पटवारी संघ जिला शाखा बिलासपुर सोमवार को काली पट्टी लगाकर करेंगे कार्य…
बिलासपुर/सीपत, 26/2023
राजस्व पटवारी संघ जिला शाखा बिलासपुर के जिलाध्यक्ष सीपत पटवारी देव कश्यप ने अवगत कराया कि दुर्ग जिला में एक साथ 6 पटवारियो का निलंबन आदेश जारी किया जाना दुर्भावनावश प्रतीत होता है, जिससे पटवारियों में रोष व्याप्त है, प्रांतीय निर्णयानुसार पूरे प्रांत में आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जा रही है, राजस्व विभाग की नीव कही जाने वाली निचले स्तर की कर्मचारी जो दिन रात राजस्व विभाग के काम में लगे रहते है विभागीय कार्य के साथ साथ गैर विभागीय कार्य भी विभाग द्वारा समय समय पर सौंपी जाती है जिसका भी पालन पटवारी अपने कर्तव्य समझकर पूर्ण करते है उसके बावजूद भी हमारे राजस्व विभाग के ऊपरी स्तर के अधिकारी हमारी कार्यों को अनदेखा करते हुए हमेशा निलंबन के लिए बहाने दूढ़ते रहते है, जिससे पटवारी भय रहित होकर कार्य कर रहे है, ज्यादा दबाव में कार्य किए जाने के परिणाम स्वरूप कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जिससे पटवारी में रोष व्याप्त है, एक साथ अनको कार्य विभाग द्वारा सौंपी जाती है जैसा कि आबादी ड्रोन सर्वे, जाति निवास आमदनी प्रमाण पत्र बनवाने हेतु घर घर सर्वे, ऑफिस में न्यायालय से प्राप्त प्रतिवेदन बनाना, मौका जांच, अभिलेख शुद्धता, डिजिटल साइन, नामांतरण बटवारा फौती के साथ साथ शिविर लगाकर कार्य करवाना, एवम अन्य जानकारियां।
इतने कार्य करने के बावजूद भी पटवारियों के प्रति ध्यान नहीं दिया जाता और हमेशा प्रताड़ना सहन करना पड़ता है। जिसके कारण जिला संघ बिलासपुर के सभी तहसील के पटवारी एक दिन सोमवार को अपने कार्यालय में काली पट्टी लगाकर सरकार के प्रति रोष प्रकट करते हुए कार्य करेंगे।
Author Profile
Latest entries
राजनीति25/07/2026NEET विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा,, प्रह्लाद जोशी बने नए केंद्रीय शिक्षा मंत्री..
Uncategorized25/07/2026आस्था, श्रद्धा और श्रीराम का संदेश— विजय केसरवानी की अगुवाई में निकली ऐतिहासिक श्रद्धा यात्रा,, जय श्रीराम के उद्घोष से राममय हुआ शहर… अयोध्या श्रीराम मंदिर के प्रति अटूट आस्था का संदेश, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल; जगह-जगह पुष्पवर्षा कर हुआ भव्य स्वागत…
राजनीति25/07/2026NEET विवाद पर बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, बोले : युवाओं की भावनाओं का सम्मान सर्वोपरि…
बिलासपुर25/07/202691 प्रतिभागियों को पछाड़ बिलासपुर की एंजेल चौकसे बनीं ‘Mrs. Alluring 2026’.. दिल्ली में आयोजित Mrs. India International Queen प्रतियोगिता में देश-विदेश की प्रतिभागियों के बीच जीता खिताब, एंजेल ने कहा, सपनों की कोई उम्र नहीं होती..
