शनिवार 11 फरवरी को खुलेंगे रेत घाट के टेंडर… कलेक्ट्रेट में रहेगी गहमागहमी…
बिलासपुर, फरवरी, 10/2023
कलेक्टर परिसर स्थित खनिज विभाग ने रेत घाट नीलामी के लिए आवेदन मंगवाए थे जिसमे 3 घाटो के लिए 2122 आवेदन पत्र खनिज विभाग को मिले है जिसमे सबसे ज्यादा उदईबन्द रेत घाट के लिए 901 आवेदन प्राप्त हुए है। अमलडीहा रेत घाट के लिए 735 और लछनपुर रेत घाट के लिए कुल 486 आवेदन जमा हुए हैं। 2122 आवेदनों पर 2 करोड़ 12 लाख 20 हजार शुल्क की प्राप्ति खनिज विभाग को हुई है।
जिला खनिज अधिकारी डॉ.दिनेश कुमार मिश्रा ने बताया कि गुरूवार शाम 5 बजे नियमानुसार आवेदकों के कैम्पस में दाखिल होने के बाद गेट को बन्द किया गया। पूरी रात आवदेकों के आवेदन को जमा कराया गया। करीब 2122 आवेदन निर्धारित 10 हजार रूपयों के साथ आवेदन जमा कराया गया। शुक्रवार को सुबह करीब 5 बजे तक लोगों ने आवेदन जमा किया। शुक्रवार को आवेदनों को खोला जाना था लेकिन स्थितियों को देखते हुए कलेक्टर सौरभ कुमार ने 11 फरवरी को टेन्डर खोले जाने का निर्देश दिया है। शनिवार को टेण्डर मंथन सभागार में सुबह 10 बजे से सभी के सामने खोला जाएगा।

Author Profile
Latest entries
Uncategorized29/07/2026जलती गैसीफायर भट्ठी में कूदा आजीवन कारावास का कैदी, मौके पर मौत.. बिलासपुर केंद्रीय जेल में मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल; कलेक्टर-एसएसपी पहुंचे, एफएसएल जांच में जुटी….
Uncategorized29/07/2026जलती गैसीफायर भट्ठी में कूदा आजीवन कारावास का कैदी, मौके पर मौत.. बिलासपुर केंद्रीय जेल में मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल; कलेक्टर-एसएसपी पहुंचे, एफएसएल जांच में जुटी….
बिलासपुर29/07/2026संत रविदास की 650वीं जयंती पर भाजपा का राष्ट्रव्यापी समरसता अभियान शुरू… 29 जुलाई 2026 से 20 फरवरी 2027 तक देशभर में होंगे विविध कार्यक्रम, दीप महोत्सव से होगा शुभारंभ…
धर्म-कला -संस्कृति27/07/2026अयोध्या की वेदना पर बिलासपुर की श्रद्धा का महासैलाब,, विजय केशरवानी की अगुवाई में हुआ ऐतिहासिक तीन दिवसीय “श्रीराम श्रद्धा यात्रा” का भव्य समापन,, वर्षों देवी मंदिर में महाआरती,, विशाल भंडारा एवं महाप्रसाद में उमड़े हजारों श्रद्धालु…
