आवास योजना में लापरवाही पर सीएमओ को शो काॅज नोटिस…
बिलासपुर, जनवरी, 31/ 2023
मल्हार नगर पंचायत के मुख्य नगरपालिका अधिकारी मनोज कुमार बंजारे को आवास योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने पर शो काॅज नोटिस जारी किया गया है। कलेक्टर सौरभ कुमार ने आज उन्हें नोटिस जारी कर 1 फरवरी को समक्ष में उपस्थित होकर जवाब देने को कहा है। गौरतलब है कि बड़ी संख्या में पात्र लोग मल्हार में राजीव गांधी आश्रय योजना के तहत पट्टा एवं आवास के लिए आवेदन किये हुए हैं। वे सब आज सामूहिक रूप से साप्ताहिक जनदर्शन में पहुंचकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपे। नगरपालिका के सीएमओ का दायित्व है कि वे नगर पंचायत स्तर पर आवष्यक प्रक्रियाएं पूर्ण कराकर जरूरतमंद लोगों को लाभान्वित करें। किन्तु राज्य सरकार की प्राथमिकता वाली योजना में उनके द्वारा लापनवाही एवं शिथिलता बरती गई ।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़15/08/2026मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं… नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
बिलासपुर15/08/2026ध्वजारोहण के साथ पत्रकारों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस,, स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन,, समाज और राष्ट्रहित में पत्रकारिता का लिया संकल्प…
बिलासपुर14/08/2026बेलतरा विधानसभा की मातृशक्ति ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा पूरा क्षेत्र…
प्रशासन13/08/2026अवैध निर्माण पर निगम सख्त,, तीसरी मंजिल का काम रोकने भवन मालिक को नोटिस जारी… अनुमति नहीं ली तो अवैध निर्माण पर होगी तोड़ने की कार्रवाई..
