तखतपुर : नगर पंचायत और राजस्व अधिकारियों की नाक के नीचे खुलेआम चल रहा अवैध प्लॉटिंग का खेल… भूमाफियाओं ने अवैध प्लाटिंग कर शासन को पहुंचाया राजस्व का नुकसान.. ..
बिलासपुर/तखतपुर, 18/2024
बिलासपुर जिले के तखतपुर नगर पंचायत और आसपास के लगभग सभी ग्रामीण इलाकों में भूमाफिया सक्रिय है जहाँ किसानों से सस्ते दर पर जमीनों को खरीद कर उनमे बिना शासन की अनुमति के कच्ची व अवैध प्लाटिंग का खेल धड़ल्ले से खेला जा रहा है लेकिन अभी तक राजस्व अधिकारी और पटवारियों ने इन अवैध प्लाटिंग पर किसी तरह की कोई कार्रवाई या नोटिस जारी नही किया है।
तखतपुर के बेलसरी और खपरी ग्राम पंचायत में भूमाफियाओं के द्वारा खुलेआम कच्ची अवैध प्लाटिंग का खेल खेला जा रहा है,
नगर एवं ग्राम निवेश की बिना अनुमति के अवैध तरीके से कच्ची प्लाटिंग कर उसमें अवैध कालोनियां बनाई जा रही है। जिसकी वजह से सरकार को राजस्व का नुकसान उठाना पड़ रहा है। इस पूरे मामले में किसी तरह की कोई कार्यवाई नहीं होने पर अवैध प्लाटिंग करने वालो के हौंसले बुलंद है ।

बतादें की तखतपुर के बेलसरी और ग्राम पंचायत खपरी में भूमाफ़िया ने अपना जाल बिछा रखा है जहाँ बिना अनुमति के कालोनियों का निर्माण कर लोगो को ठगने का काम किया जा रहा है कम और सस्ते दामो का लालच और बड़े बड़े सब्जबाग दिखा कर कालोनियों में तरह तरह की सुविधाएं होना बता कर लोगो को लूटा जा रहा है, घर का सपना संजोय, खुद के आशियाने की चाह में लोग इनके झांसे में आ जाते है और प्लॉट या मकान खरीदने के बाद फिर खुद को ठगा हुआ महसूस करते है ।
अवैध प्लाटिंग पर नही मिलती कोई सुविधाएं…
बिना शासन की अनुमति के अवैध प्लाट बेचने वाले भूमाफिया प्लाट खरीदने वालों को ऊंचे ऊंचे सब्जबाग दिखाते है , तमाम सुविधाओं का हवाला देते है पर अवैध प्लाटिंग में किसी भी प्रकार की कोई सुविधा ये नही देते, ना गार्डन, ना प्ले एरिया, स्विमिंग पुल और मंदिर जैसी कोई सुविधा उपलब्ध नही होती, प्लाट खरीदने के बाद अक्सर लोग पछतावा करते है और खुद को ठगा हुआ महसूस करते है । अवैध प्लाटिंग से शासन को भी लाखों करोड़ों के राजस्व का नुकसान उठाना पड़ता है वो अलग। अवैध प्लाटिंग मामलों में कई बार शिकायत भी की जाती हैं, लेकिन अधिकारियों के कानों में जु तक नही रेंगती।

अवैध प्लाटिंग पर अगले अंक में और भी होंगे खुलासे…
राजस्व अधिकारियों व पटवारियों के बिना जानकारी के अवैध प्लाटिंग होना नामुमकिन है। खेती जमीनों का डायवर्सन कराने और अवैध प्लाटिंग का खेल करने वाले भूमाफिओं का नाम और खसरा नंबर सहित और भी मामलो का खुलासा करेंगे।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर25/10/2026बिलासपुर में बदहाल सड़क को लेकर चक्काजाम, सड़क पर उतरे मोहल्लेवासी.. धूल के गुबार और गड्ढों से रहवासी बेहाल… भूमिपूजन के 6 महीने बाद भी सड़क निर्माण शुरू नहीं..
बिलासपुर24/10/2026बिलासपुर के शिव मेडिसिटी हॉस्पिटल में महिला की मौत के बाद परिजनों के गंभीर आरोप.. इंजेक्शन के ओवरडोज के बाद बिगड़ी महिला की हालत ? परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप…
बिलासपुर24/10/2026लोकल तड़का 4.0 का आयोजन 25 अक्टूबर को.. स्वाद, मनोरंजन और समाज सेवा का अनूठा संगम..
बिलासपुर23/10/2026वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान को लेकर कांग्रेस की तैयारी तेज, 27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे नवकिशोर पटनायक.. मोहन भागवत के बिलासपुर दौरे पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, पूछा- जनता को क्या मिलेगा ?
