बिलासपुर, मई, 24/2025
ज्वाली नाले पर बनी अवैध दुकानों पर निगम की बुलडोजर कार्रवाई… इधर तिलक नगर की अवैध दुकान को नोटिस दे भूल गए अधिकारी….
निगम अतिक्रमण शाखा ने शुक्रवार को ज्वाली नाला पर बने अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए दुकानों को तोड़ दिया है। तोड़ने से पहले नगर निगम ने इन सभी को नोटिस जारी कर काम रोकने के लिए कहा था लेकिन व्यापारियों ने मनमानी करते हुए 2 से 4 मंजिला भवन का निर्माण कर लिया जिसे शनिवार को निगम के बुलडोजर से जमींदोज कर दिया गया है।

लेकिन सवाल उठता है कि जब निर्माण कार्य शुरू होता है तब निगम के अधिकारी क्या कर रह रहे होते है जब निगम प्रशासन को पहले से पता होता है कि अवैध निर्माण हो रहा है तो उसे नोटिस जारी कर खानापूर्ति क्यों की जाती है उसे उसी वक्त क्यों नहीं तोड़ा जाता 3/4 मंजिल बन जाने का इंतजार क्यों किया जाता है। हालांकि बिना निगम प्रशासन के अनुमति के इतना बड़ा निर्माण होना भी नामुमकिन है। कही न कही निगम प्रशासन भी इन अवैध निर्माण का जिम्मेदार है। शहर में जगह जगह अवैध निर्माण हुए है लेकिन निगम सिर्फ चेहरा देख कार्यवाही करती है अभी भी शहर के कई जगहों पर रसूखदारों के अवैध निर्माण है जिन्हें सिर्फ नोटिस जारी कर अभयदान दे दिया गया है। वहीं अन्य लोगों के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाने में निगम जरा भी देर नहीं लगाता।

चेहरा देख निगम की कार्रवाई… ज्वाली नाले पर बुलडोजर कार्रवाई… तो तिलक नगर में बने अवैध दुकान को अभयदान…

शनिवार को ज्वाली नाले पर बने दुकानों और 3 मंजिला भवन पर अतिक्रमण शाखा ने तोड़ फोड़ की कार्रवाई की है। लेकिन दूसरी तरफ तिलक नगर के बाजपेई ग्राउंड के सामने शासकीय स्कूल से लगे नजूल भूमि पर बने 2 मंजिला दुकान को अभयदान दे दिया गया है इस अवैध निर्माण के खिलाफ निगम ने नोटिस जारी भूल गया है। वहीं निगम सूत्रों से पता चला है कि इस दुकान को ना तोड़ने अधिकारियों पर काफी दबाव है अब देखना है कि निगम जहां एक ओर ज्वाली नाले पर बने दुकानों पर बुलडोजर चला कर कार्रवाई कर रहा है वहीं बाजपेई ग्राउंड के सामने बने 2 मंजिला दुकान पर निगम का बुलडोजर कब चलेगा या रसूखदार व्यापारी के दबाव निगम अधिकारी नतमस्तक हो जाएंगे।

Author Profile
Latest entries
बिलासपुर05/10/2026गांजा तस्करी मामले के बाद अब आय से अधिक संपत्ति का केस, बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर पर ACB का शिकंजा..
अपराध04/10/2026गैस मीटर विवाद में Eden Court निवासी धीरज पर जातिसूचक टिप्पणी, अभद्र व्यवहार और धमकी देने का आरोप ग्रीन सर्विस के सुपरवाइजर ने थाना अजाक में शिकायत देकर SC/ST एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की
राजनीति04/10/2026बेलतरा में सियासी घमासान: विधायक पर कथित दबाव और बदले की राजनीति के आरोप, 13 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय घेरेंगे जनप्रतिनिधि
बिलासपुर03/10/2026गांधी जयंती पर ‘हमर अरपा : स्वच्छता अभियान’ 400 से अधिक Helping Hands ने लिया हिस्सा, स्वच्छता के साथ जनजागरूकता का दिया संदेश..
